पंजाब चुनाव की तैयारी की समीक्षा सोर्स- (@ians_india)
पंजाब

ECI की टीम ने की पंजाब चुनाव की तैयारी की समीक्षा, जिलावार तैयारी का जायजा; राजनीतिक दलों का कैंपेन भी जारी

Preparedness For Punjab Assembly Elections: चुनाव आयोग की टीम ने पंजाब में चुनाव की तैयारियों की जिलावार समीक्षा की। इस दौरान सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आवश्वक निर्देश दिए।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • पंजाब में चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की

  • पंजाब सीईओ के साथ चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक

  • राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी

Punjab Assembly Election 2027: भारत निर्वाचन आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए जिलावार चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। ईसीआई प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त पवन कुमार शर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त भानु प्रकाश येतुरु, महानिदेशक (आईटी) सीमा खन्ना और महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल शामिल थे।

बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने सभी 23 जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ विस्तृत बातचीत की, जिन्होंने अपने-अपने जिलों में चुनावी तैयारियों की स्थिति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

पंजाब के सीईओ ने जानकारी दी

दौरे पर आए अधिकारियों ने चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता, चुनाव पूर्व गतिविधियों का समय पर क्रियान्वयन और राज्य भर में कड़े प्रवर्तन उपायों पर जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए, पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुष्टि की कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए, चुनाव संबंधी सभी कार्यों को लगन से और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

अधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में भारतीय निर्वाचन आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने सभी 23 जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ जिलावार समीक्षा की।

अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। चुनाव आयोग ने अपने निर्देशों का कड़ाई से पालन, पारदर्शिता, चुनाव पूर्व गतिविधियों को समय पर पूरा करने और कड़े प्रवर्तन उपायों पर जोर दिया। पंजाब विधानसभा प्रमुख ने आयोग को आश्वासन दिया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी चुनाव संबंधी कार्य लगन से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे।

राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू

पंजाब में राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस ने सचिन पायलट को प्रभारी बनाया है। तो वहीं शिरोमणि अकाली दल विधानसभा चुनाव को लेकर 6 अक्टूबर से डोर-टू-डोर अभियान शुरू की है. उसने सभी 117 विधानसभा सीटों पर एक साथ जनसंपर्क अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने लोक मिलन के जरिए जनसंपर्क अभियान को बढ़ाया दिया है। सीएम भगवंत मान अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। बीजेपी ने राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर नशा मुक्ति अभियान के जरिए लोगों से जुड़ने की मुहिम शुरू की है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान