

Punjab BJP Writes Letter To DGP: पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुद्दे की तस्वीर साफ होने लगी है। बीजेपी पूरे राज्य में 18 से 30 सितंबर तक ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ निकालने की तैयारी में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर पठानकोट के सुजानपुर में एकता स्थल से इस यात्रा की शुरूआत करेंगे। यात्रा में केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पूरी यात्रा चार रूट पर निकालने की तैयारी है।
अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर टीएमसी के खिलाफ आक्रमक तरीके से अभियान चलाया था। जिसके बाद बीजेपी बेहतरीन प्रदर्शन की। अब पंजाब की सियासी फिजाओं में बीजेपी नशा मुक्ति यात्रा के जरिये लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुट चुकी है। बीजेपी मतदाताओं को नशे के खिलाफ अभियान जागरूक कर आगे बढ़ने की तैयारी में है। पंजाब में बीजेपी चार रूटों पर नशा मुक्त पंजाब यात्रा की घोषणा की है, जो सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।
भारतीय जनता पार्टी ने चार रूट के जरिए पूरे पंजाब में यात्रा का संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रही है। ये रूट है:
सुजानपुर(पठानकोट) से जालंधर कैंट
फतेहगढ़ साहिब से फगवाड़ा(जालंधर)
फाजिल्का से लुधियाना
तलवंडी साबो से राजपुरा
बीजेपी की यात्रा का पहला चरण 18 सितंबर से पठानकोट से शुरू होगा। जबकि दूसरी यात्रा 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से निकलेगी। तो वहीं तीसरी यात्रा 20 सितंबर को फाजिल्का और 21 सितंबर को तलवंडी साबो से निकाली जाएगी।
चारों रूटों की यात्रा का समापन जालंधर में होगा। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। पूरे यात्रा के दौरान हर रोज बीजेपी के केंद्रीय नेता और केंद्रीय मंत्री भी अलग-अलग क्षेत्रों में जुड़ेंगे। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत पंजाब बीजेपी के बड़े नेताओं भी होंगे।
यात्रा की सुरक्षा को लेकर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा। उन्होंने यात्रा के देखते हुए ट्रैफिक अरेंजमेंट, आवश्यक सुरक्षा उपाय और पुलिस फोर्स की मांग की है। बीजेपी नेता ने यात्रा निकलने वाले क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक, सीनियर पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।