चंडीगढ़ पुलिस ने मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया सोर्स-सोशल मीडिया
पंजाब

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर AAP का हल्लाबोल, मनीष सिसोदिया हिरासत में; केजरीवाल का PM मोदी पर हमला

Chandigarh Police Manish Sisodia Detained: चंडीगढ़ में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP के प्रदर्शन के दौरान मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया गया। केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • चंडीगढ़ में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।

  • मनीष सिसोदिया को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया।

  • AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की।

  • केजरीवाल ने कहा- हालात इमरजेंसी से भी बदतर।

AAP Protest Chandigarh Today: चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता रोष मार्च निकालते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़े, जहां पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान पंजाब पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत पार्टी के कई नेता और विधायक भी शामिल हुए। वहीं, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।

मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल

प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के कई विधायक शामिल हुए। इसी दौरान पंजाब पुलिस ने मनीष सिसोदिया को हिरासत में ले लिया। वह चंडीगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। सिसोदिया की हिरासत के बाद पार्टी के विरोध प्रदर्शन ने और जोर पकड़ लिया।

केजरीवाल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मौजूदा हालात को इमरजेंसी से भी बदतर बताते हुए केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि फ्लाइट से उतरते ही लोगों को गिरफ्तार किया जाना डर के अभूतपूर्व माहौल को दिखाता है। उनके मुताबिक, देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है।

वोट चोरी के आरोप लगाकर लोकतंत्र को कुचलने का दावा

अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव में कथित वोट चोरी के जरिए जीती है और अब अपनी जीत को बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रही है। वहीं, AAP का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच चंडीगढ़ में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस के हिरासत में सिसोदिया, अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ

पुलिस की जबरदस्त किलेबंदी, अभिजीत दिपके गुरुग्राम, सौरव दास दिल्ली भेजे गए; आशुतोष रांका द्वारका में

मुझे नहीं पता कौन है दिपके... फ्लाइट में देरी पर भड़के यात्री, बोले- जनता ही सब करेगी तो कोर्ट बंद कर दो