मुझे नहीं पता कौन है दिपके... फ्लाइट में देरी पर भड़के यात्री, बोले- जनता ही सब करेगी तो कोर्ट बंद कर दो

CJP Protest Passenger Reaction: सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ दिल्ली जा रही फ्लाइट में सवार एक यात्री ने नारों और देरी पर नाराजगी जताई। जानें यात्री ने प्रदर्शन को लेकर क्या कहा।
cjp protest flight reaction
अभिजीत दिपके, यात्रीसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में यात्रियों को देरी हुई।

  • अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया।

  • सहयात्री ने फ्लाइट में हुई देरी पर नाराजगी जताई।

Delhi Flight Abhijeet Dipke Detained: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया।

CJP के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान के अंदर घुसे जिसमें अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। फ्लाइट कुछ मिनट पहले ही आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।

इस दौरान फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों को देरी और परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली जा रही उस फ्लाइट में सवार एक यात्री, जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके भी यात्रा कर रहे थे, उन्होंने इस पर नाराजगी जताई।

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

यात्री ने कहा, "हम मुंबई से आ रहे थे। फ्लाइट के लैंड होने के बाद भी हमें इंतजार करना पड़ा। लैंडिंग के बाद, हमें प्लेन के अगले हिस्से से 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे सुनाई दिए। मुझे नहीं पता दिपके कौन हैं। शायद वही 'कॉकरोच' होंगे जो ऐसा बर्ताव कर रहे थे।

यात्री ने जताई नाराजगी

यात्री ने कहा कि मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। वे पहले 36 दिनों से प्रोटेस्ट कर रहे थे। लेकिन क्या वे हर जगह परेशानी खड़ी करेंगे? ऐसे कुछ लोगों की वजह से आम जनता को परेशानी होती है। अगर लोगों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, तो सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगा।

सहयात्री ने आगे कहा, कि "सुप्रीम कोर्ट प्रोटेस्ट करने वालों पर ध्यान नहीं देंगे। अगर जनता ही सब कुछ करेगी तो कोर्ट बंद कर दो। एक सिस्टम है जिसे हम फॉलो करते हैं, उस सिस्टम को ही बंद कर दो। अगर कोई समस्या है, तो हम प्रोटेस्ट करेंगे, क्या इससे कोई फायदा होगा?"

cjp protest flight reaction
Delhi CJP Protest LIVE: प्रदर्शन बेअसर! हिरासत में सिसोदिया, अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

चंडीगढ़ में AAP नेता मनीष सिसोदिया समेत कार्यकर्ता हिरासत में

पंजाब के चंडीगढ़ में AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SIR के विरोध में राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने मनीष सिसोदिया, हरपाल सिंह चीमा, हरदीप सिंह मुंडियां और सैकड़ों अन्य AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

cjp protest flight reaction
Dhruv Rathee: गुरुग्राम पुलिस ने ध्रुव राठी को हिरासत में लिया, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट से पहले बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने सैंकड़ों लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस के अनुसार, अब तक 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने CEC ज्ञानेश कुमार और SIR मामले को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद अलग-अलग जगहों से कई समूह आ रहे है। दिल्ली पुलिस ने लगभग 500 लोगों को हिरासत में लिया है।

माहौल खराब होने से रोकने के लिए आपराधिक बैकग्राउंड वाले करीब 50 लोगों को भी पकड़ा गया है। नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है। हर जोन के लिए एक डिटेंशन सेंटर बनाया गया है। दिल्ली के सभी स्टेडियमों में डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com