भगवंत मान (फोटो-सोशल मीडिया)  
पंजाब

अदरक, लहसुन, जीरा...7 मसालों से सब्जी नहीं बन सकती, बागी सांसदों पर भगवंत मान का तंज

Bhagwant Mann: भगवंत मान ने बीजेपी में शामिल होने वाले 7 सांसदों की तुलना 'मसालों' से करते हुए तंज कसा कि अकेले उनका कोई अस्तित्व नहीं है। जानें राघव चड्ढा के विलय पर क्या है ताज़ा अपडेट।

अर्पित शुक्ला

AAP Political Crisis: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही राजनीतिक उथल-पुथल ने बड़ा सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों के पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बीच, 4 अन्य सांसदों को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस घटनाक्रम पर भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज भरा पोस्ट साझा किया है।

भगवंत मान का तंज

भगवंत मान ने कथित तौर पर पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की और कहा कि ये सभी चीजें तभी उपयोगी होती हैं जब इन्हें मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, लेकिन अकेले इनकी कोई खास अहमियत नहीं होती।

उन्होंने लिखा, अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया—ये सभी मिलकर ही किसी सब्जी को स्वादिष्ट बनाते हैं, लेकिन अकेले इनका कोई विशेष महत्व नहीं होता।

राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज

AAP नेता बलबीर सिंह ने भी इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन नेताओं को जनता और विधायकों ने चुनकर भेजा था, उन्होंने विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनमें थोड़ी भी नैतिकता होती, तो वे इस्तीफा देकर जाते। उन्होंने इसे ऑपरेशन लोटस करार देते हुए भाजपा पर सियासी तोड़फोड़ का आरोप लगाया।

विलय की प्रक्रिया पर नजर

सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा में राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों के भाजपा में विलय की प्रक्रिया आज पूरी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सभी कानूनी और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब अंतिम मंजूरी राज्यसभा के सभापति द्वारा दी जा सकती है।

यदि यह विलय मंजूर हो जाता है, तो यह AAP के लिए संसद में अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। इससे उच्च सदन में पार्टी की ताकत काफी घट जाएगी, जबकि भाजपा की स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

किन नेताओं के नाम चर्चा में?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता के नाम भी चर्चा में हैं, हालांकि इन चार नेताओं को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट