ASI हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया सोर्स-सोशल मीडिया
पंजाब

ASI हरजीत सिंह हत्याकांड: PAK कनेक्शन का खुलासा, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Harjit Singh Murder Case: अमृतसर में ASI हरजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। जांच में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से उसके संबंध सामने आए हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Amritsar Police Killed Deepak Singh Ancounter: पंजाब के अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। जांच में इस हत्याकांड का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक सिंह पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और उसके आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में था।

CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय इंटेलिजेंस के आधार पर उसकी पहचान की गई। शनिवार को नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।

पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में था आरोपी

अमृतसर पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी दीपक सिंह कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और उसके मॉड्यूल के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को लालच देकर अपने नेटवर्क से जोड़ा गया और आगे चिट्टा के कारोबार का भी वादा किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद आरोपी दोबारा घटनास्थल पर लौटे, जहां उन्होंने वीडियो बनाकर अपने हैंडलरों को भेजा। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे आतंकी मॉड्यूल की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

मुठभेड़ के बाद हथियार और मोबाइल बरामद

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से 30 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया है।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

CM शहीद ASI के परिवार को 1 करोड़ की सहायता का ऐलान

ASI हरजीत सिंह की शहादत के बाद मुख्यमंत्री भगमंत मान ने उनके परिवार को ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। इसके अलावा परिवार को HDFC बैंक की ओर से 1 करोड़ का बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि शहीद के परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।

कैसे हुई थी ASI की हत्या?

18 सितंबर की देर रात अमृतसर के गेट हकीमा थाना में तैनात ASI हरजीत सिंह ड्यूटी के दौरान अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान भगतांवाला इलाके के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने से ASI हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज