भारत के पुराने चिड़ियाघर में घूमते लोग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
फोटो

सिर्फ जानवर नहीं, इतिहास भी समेटे हुए है ये जगहें, ये हैं भारत के सबसे पुराने 'ZOO', छुट्टियों में जरूर करें

Wildlife Tourism: चिड़ियाघर किसको देखना पसंद नहीं है। बच्चे हो या बूढ़ें हर किसी को नेचर की चीजों से प्यार होता है। इस छुट्टियों में आप अपने बच्चों को ऐसी जगह ले जा सकते है। जहां उन्हें मस्ती के साथ-साथ ज्ञान भी मिलेगा। आप बच्चों को कुछ ऐसे चिड़ियाघर दिखा सकते है। जहां आप जानवरों के साथ वहां के इतिहास के बारे में समझ सकेंगे।

यति सिंह
अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन: ये चिड़ियाघर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित है। यह चिड़ियाघर 24 सितंबर 1857 को स्थापित किया गया था। ये चिड़ियाघर 150 साल पुराना जो जनता के सहयोग से बनाया गया था। इसकी एंट्री फास वयस्कों के लिए 50 रु. और बच्चों के 20 रुपये है।
अरिगनार अन्ना चिड़ियाघर जूलॉजिकल: ये चिड़ियाघर वंडालूर चेन्नई में स्थित है। इस चिड़ियाघर का निर्माण सन 1885 में किया गया था। अरिगनर चिड़ियाघर देश ही नहीं विश्व का सबसे पुराना चिड़ियाघर है। यह चिड़ियाघर सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुला रहता है। वयस्कों के लिए 50 रुपये, 2 से 12 साल के बच्चों के लिए 20 रुपये इसका टिकट किराया है।
सक्करबाग चिड़ियाघर: ये चिड़ियाघर गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है। जिसका निर्माण 1863 में किया गया था। जिसको जूनागढ़ के नवाब ने बनाया था। इस चिड़ियाघर में लुप्त हुई वन्यजीवों की प्रजातियों को सुरक्षित रखा गया है। इसकी एंट्री फीस वयस्कों के लिए 50 रु. और बच्चों के लिए 100 से 150 रुपये है।
श्री चामराजेंद्र प्राणि चिड़ियाघर: ये चिड़ियाघर मैसूर चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण सन 1892 में किया गया था। ये चिड़ियाघर मैसूर चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है। यह चिड़ियाघर सुबह 8.30 बजे से शाम के 5.30 बजे तक खुलता है। इसकी एंट्री फीस बच्चों के लिए 50 रु. से 60 रु. और वयस्कों के लिए 100 रु. से 120 रु. है।
जीजामाता उद्यान: ये चिड़ियाघर मुंबई में स्थित है। इसे रानीबाग के नाम से जाना जाता है। मुंबई का एकमात्र चिड़ियाघर और भारत के सबसे पुराने चिड़ियाघरों में से एक है। इसकी स्थापना सन 1861 में की गई थी। इस चिड़ियाघर की प्रवेश फीस वयस्कों के लिए 100 रु. और 3 से 12 साल के बच्चों के लिए 25 रु. है। इसके खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो