स्वतंत्रता दिवस 2025 के शुभतकामना संदेश (सौ. डिजाइन फोटो) 
फोटो

दे सलामी इस तिरंगे को जिससे हमारी शान है...स्वतंत्रता दिवस पर दें अपनों को शुभकामनाएं

Independence Day 2025 Wishes: देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन आजादी को मनाने के लिए खास दिन होता है। अपने करीबियों को बधाई संदेशों से भी आजादी दिवस की शुभकामना दे सकते है।

दीपिका पाल
Independence Day 2025 Wishes: देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन आजादी को मनाने के लिए खास दिन होता है। आज के दिन ही हमारा देश आजाद हुआ था। आजादी दिवस को वैसे तो कई ढ़ंग से सेलिब्रेट किया जाता है लेकिन आप अपने करीबियों को बधाई संदेशों से भी आजादी दिवस की शुभकामना दे सकते है।
भारत ने 15 अगस्त 1947 को आधी रात के समय स्वतंत्रता की घोषणा की थी। यह वही ऐतिहासिक क्षण था जब पंडित नेहरू ने संसद भवन में “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी” भाषण दिया था, जो आज भी इतिहास का अहम हिस्सा माना जाता है।
1947 में जब भारत आजाद हुआ, तो पहला ध्वजारोहण लाल किले से नहीं, बल्कि दिल्ली के लाल किले के पास स्थित प्राचीन इमारत पर हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पहला राष्ट्रीय ध्वज पुरानी दिल्ली के लाल किले के लाहौरी गेट पर फहराया था।
15 अगस्त का दिन केवल भारत की आजादी के रूप में खास है, लेकिन यह तारीख अन्य देशों के लिए भी महत्वपूर्ण है। दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, बहरीन और कांगो भी इसी दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।
संविधान सभा की बैठक में 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगे को मंजूरी दी गई थी। वर्तमान ध्वज जो हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज भी हैं, उसका डिजाइन पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?