Soup Recipe फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Winter Soup Recipes: सर्दियों में रोज शाम बनाएं ये 5 तरह के वेजिटेबल सूप, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

Vegetable Soup Recipe: सर्दियों में शाम की भूख मिटाने के लिए घर पर बनाएं 5 आसान वेजिटेबल सूप। ये रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ डाइट में सब्जियां शामिल करने का अच्छा तरीका हैं।

रीता राय सागर
गाजर और टमाटर को काटकर थोड़ा पानी, अदरक और नमक डालकर उबाल लें। सब्जियां नरम होने पर इन्हें ठंडा करके पीस लें। अब पैन में थोड़ा मक्खन डालकर प्यूरी को पकाएं। काली मिर्च डालकर गर्मागर्म परोसें।
पालक को अच्छी तरह साफ करके लहसुन और थोड़े पानी के साथ उबाल लें। ठंडा होने पर पीस लें। अब पैन में थोड़ा मक्खन डालकर प्यूरी को पकाएं। नमक, काली मिर्च और थोड़ा दूध मिलाकर कुछ देर उबालें और सूप तैयार है।
गाजर, बीन्स, मटर, पत्ता गोभी और स्वीट कॉर्न को बारीक काट लें। पैन में थोड़ा तेल या मक्खन गर्म करके लहसुन भूनें। सभी सब्जियां डालकर कुछ मिनट पकाएं। पानी, नमक और काली मिर्च डालकर सब्जियां नरम होने तक उबालें और नींबू के साथ सर्व करें।
स्वीट कॉर्न के आधे दानों को पीसकर पेस्ट बना लें और बाकी साबुत रखें। पैन में थोड़ा बटर डालकर गाजर और बीन्स भूनें। अब कॉर्न पेस्ट, साबुत दाने और पानी डालें। नमक, काली मिर्च मिलाकर कुछ मिनट पकाएं और गरमागरम सर्व करें।
चुकंदर, गाजर और टमाटर को काटकर पानी में उबाल लें। सब्जियां सॉफ्ट होने पर उसकी प्यूरी बना लें। पैन में थोड़ा मक्खन डालें और प्यूरी को पकाएं। नमक, काली मिर्च और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर सर्व करें।

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट