नितीश भारद्वाज और सौरभ राज जैन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
टीवी के कृष्ण की बात हो तो सबसे पहले नितीश भारद्वाज का नाम याद आता है। बी.आर. चोपड़ा के चर्चित सीरियल 'महाभारत' में उन्होंने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। उनके शांत चेहरे, गंभीर आवाज और संवाद बोलने के अंदाज ने दर्शकों के बीच कृष्ण की एक खास छवि बनाई। रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। उनके सादगी भरे अंदाज और प्रभावशाली अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। कृष्ण के रूप में उनकी छवि इतनी लोकप्रिय हुई कि टीवी के यादगार कृष्ण किरदारों की चर्चा में आज भी उनका नाम लिया जाता है।धृति भाटिया की कहानी बाकी कलाकारों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने महज दो साल की उम्र में ‘जय श्री कृष्ण’ में बाल कृष्ण का किरदार निभाया था। उनके मासूम चेहरे और बाल कृष्ण के रूप ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस किरदार ने उन्हें कम उम्र में ही घर-घर में पहचान दिला दी।साल 2013 में आए नए 'महाभारत' में सौरभ राज जैन ने कृष्ण का किरदार निभाया और यह रोल उनके करियर का बड़ा मोड़ बन गया। उनकी आवाज, लाइन्स बोलने का अंदाज और गंभीर व्यक्तित्व ने कृष्ण की भूमिका को अलग पहचान दी। खासकर शो में दिए गए कृष्ण के उपदेशों वाले सीन दर्शकों के बीच काफी पसंद किए गए। इस किरदार के बाद सौरभ का नाम टीवी के लोकप्रिय कृष्ण के तौर पर लिया जाने लगा।सीरियल 'राधाकृष्ण' में सुमेध मुद्गलकर ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई। उनके साथ मल्लिका सिंह राधा के किरदार में नजर आई थीं। शो में कृष्ण-राधा की प्रेम कहानी को केंद्र में रखा गया था। सुमेध के चुलबुले अंदाज, मुस्कान और स्क्रीन प्रेजेंस को खासकर युवा दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण' में विशाल करवाल ने कृष्ण की भूमिका निभाई। इससे पहले दर्शक उन्हें रियलिटी और दूसरे टीवी शोज में देख चुके थे, इसलिए उनके कृष्ण बनने पर काफी चर्चा हुई। लेकिन शो में उन्होंने अपने अंदाज से दर्शकों को प्रभावित किया।