2026 में सबसे ज़्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाले टॉप 7 एक्टर (सौ. डिजाइन फोटो)
फोटो

Highest Grossing Actors 2026: संजय दत्त से सनी देओल तक, इन 7 बॉलीवुड एक्टर्स ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Top 7 Highest Grossing Actors 2026: साल 2026 में कई सितारों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। संजय दत्त कुल नेट कलेक्शन के मामले में पहले नंबर पर हैं। जानें टॉप 7 अभिनेताओं की पूरी लिस्ट।

अपूर्वा नायक
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में सबसे टॉप पर संजू बाबा यानी संजय दत्त का नाम शामिल है। संजय दत्त ने साल 2026 में द राजा साब, धुरंधर 2, राजा शिवाजी और आखिरी सवाल जैसी फिल्मों में काम किया था। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 146.04 करोड़, 1,149.30 करोड़, 96.39 करोड़ और 2.94 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया था। जिसके चलते संजय दत्त की इन 4 फिल्मों का टोटल नेट कलेक्शन 1,394.67 करोड़ रुपये रहा।
रणवीर सिंह के लिए साल 2026 ऐतिहासिक साल रहा। इस साल वो धुरंधर 2 में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 का भारत में नेट कलेक्शन 1,149.30 करोड़ रुपये रहा था, जबकि इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,813.39 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। अपनी एकलौती फिल्म के बदौलत ही रणवीर इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है।
केजीएफ फेम सुपरस्टार यश इस साल रामायण और टॉक्सिक जैसी हाई-बजट फिल्मों में नजर आए थे। जहां एक ओर रामायण ने 15 ही दिनों में 850 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन हासिल किया है, तो वहीं टॉक्सिक का नेट कलेक्शन 250.13 करोड़ रुपये रहा था। दोनों फिल्मों का टोटल नेट कलेक्शन 1,100.13 करोड़ रुपये रहा था।
रणबीर कपूर इस साल की सबसे चर्चित फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म रामायण ने सिर्फ 15 ही दिनों में लगभग 850 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। हालांकि अभी भी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से कमाई जारी है।
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 548.74 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया, तो वहीं फिल्म ने 835.53 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल किया है।
अजय देवगन इस साल दृश्यम 3 और धमाल 4 जैसी फिल्मों में नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। आंकड़ों के अनुसार, दृश्यम 3 ने 380.86 करोड़ रुपये और धमाल 4 ने 167.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया था। जिसके चलते 548.74 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अजय देवगन 5वें स्थान पर है।
सनी देओल साल 2026 में दो बड़ी फिल्मों बंटवारा 1947 और बॉर्डर में नजर आए थे। आंकड़ों के अनुसार, बंटवारा 1947 ने 38.08 करोड़ रुपये, तो वहीं बॉर्डर 2 ने 328.33 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया। जिसके चलते सनी देओल इस लिस्ट में सांतवें नंबर पर हैं।

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान

वीजा-फ्री एंट्री खत्म, फीस भी नहीं होगी वापस; मलेशिया जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

Kal Ka Mausam: 20 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? चक्रवात अक्वान से बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने