हल्की और ब्रीदेबल कॉटन की साड़ी लंबे समय तक पहनने के लिए बेहतर है। क्लासरूम में लगातार खड़े रहने और चलने-फिरने के दौरान इसे संभालना आसान होता है। इसके साथ सिंपल ब्लाउज और छोटी ईयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट करें। अगर स्कूल में कोई खास कार्यक्रम या सेलिब्रेशन है, तो हल्की चंदेरी की साड़ियां अच्छा विकल्प है। इसका शीन लुक इसे फेस्टिव बनाता है और लाइट वेट फैब्रिक होने की वजह से इसे कैरी करना आसान होता है। मिनिमल ज्वेलरी के साथ इसे स्टाइल करें।ब्लॉक प्रिंट साड़ी आपके डेली के लुक में थोड़ा कलर ऐड करने का काम करेगा। इसे सादी सा ब्लाउज, छोटे ईयररिं और आरामदायक जूतों के साथ पहनें। इससे पूरा लुक बैलेंस रहेगा। मिंट, लैवेंडर, पाउडर ब्लू, पीच या बेज कलर के पेस्टल शेड एक पॉलिश्ड लुक देगा। इन साड़ियों को ज्यादा एक्सेसरीज की जरूरत नहीं होती है। सिंपल ब्लाउज, छोटी बिंदी और हल्की सी ज्वेलरी लुक को पूरा कर देगी।लिनेन कॉटन साड़ी बहुत ही नीट और स्ट्रक्चर्ड लुक देती है। इसलिए यह उन टीचर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें पूरे दिन फ्रेश और नीट दिखना पसंद है। इसे सॉलिड ब्लाउज और कम से कम ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें। टसर साड़ी का हल्का टेक्सचर और नेचुरल लुक इसे क्लासरूम से लेकर स्कूल के खास कार्यक्रमों तक के लिए शानदार ऑप्शन बनाता है। हल्के रंग की टसर साड़ी को सिंपल ब्लाउज, छोटी बिंदी और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पहनें।