तब्बू और जैकी श्रॉफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

जैकी श्रॉफ ने नशे में तब्बू के साथ की थी ऐसी हरकत, बहन फराह नाज ने सरेआम लगाई थी फटकार

Tabu Jackie Shroff Controversy: जैकी श्रॉफ की मॉरिशस पार्टी का एक पुराना किस्सा चर्चा में रहा। उन्होंने तब्बू को किस करने की कोशिश की थी। डैनी ने बीच-बचाव किया था और फराह नाज नाराज हुई थीं।

सोनाली झा
80-90 के दशक में बॉलीवुड की कई ऐसी कहानियां सामने आईं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। ऐसा ही एक पुराना किस्सा तब्बू, जैकी श्रॉफ और डैनी डेन्जोंगपा से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पार्टी में जैकी श्रॉफ ने कथित तौर पर नशे की हालत में तब्बू को जबरन किस करने की कोशिश की थी। उस वक्त डैनी ने बीच में आकर स्थिति संभाली थी।
यह किस्सा फिल्म 'दिलजला' की शूटिंग के दौरान का बताया जाता है। साल 1987 में आई इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और फराह नाज ने साथ काम किया था। 'उड़ीसा पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से जुड़े लोगों के लिए जैकी श्रॉफ ने मॉरिशस में एक पार्टी रखी थी। इसमें डैनी डेन्जोंगपा समेत कई सितारे शामिल हुए थे। फराह नाज अपनी छोटी बहन तब्बू के साथ इस पार्टी में पहुंची थीं।
रिपोर्ट में दावा किया गया कि पार्टी के दौरान जैकी श्रॉफ ने काफी शराब पी रखी थी। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर तब्बू को जबरन किस करने की कोशिश की। तब्बू ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। उस समय तब्बू महज 16 साल की थीं। इस घटना ने पार्टी का माहौल बिगाड़ दिया और वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
बताया जाता है कि जब डैनी डेन्जोंगपा ने यह सब देखा तो वह तुरंत बीच में आए। उन्होंने जैकी श्रॉफ को पकड़कर तब्बू से दूर किया और स्थिति को संभाला। इस दौरान तब्बू की बहन फराह नाज भी काफी नाराज हो गई थीं। उन्होंने अपनी बहन का साथ दिया और जैकी श्रॉफ की कथित हरकत पर आपत्ति जताई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह नाज ने बाद में मीडिया के सामने भी इस घटना को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने दावा किया था कि जैकी श्रॉफ ने तब्बू को जबरन किस करने की कोशिश की थी और डैनी ने उन्हें बचाया था। हालांकि, बाद में फराह ने इसे गलतफहमी भी बताया था। इस घटना के बाद तब्बू और जैकी श्रॉफ ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया।
तब्बू ने महज 11 साल की उम्र में फिल्म 'बाजार' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'हम नौजवान' में नजर आईं। साल 1994 में आई फिल्म 'विजयपथ' से उन्हें बड़ी पहचान मिली। आगे चलकर उन्होंने 'माचिस', 'चांदनी बार', 'मकबूल' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। अपने करियर में वह दो नेशनल अवॉर्ड और छह फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस