सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने अपना पुराना घर किराये पर दिया है। इस डील से प्रियंका चोपड़ा महीने का लगभग 2.25 लाख रुपये किराया ले रही हैं। अभिनेता रणबीर कपूर ने भी मुंबई के बांद्रा में स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर दिया है। इस अपार्टमेंट से रणबीर कपूर महीने का लगभग 11 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं।बॉलीवुड के बिग बी ने अपने दो बंगले जो अम्मू और वत्स के ग्राउंड फ्लोर को किराये पर दिया है, जिससे अमिताभ बच्चन महीने के लगभग 18.9 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं।अब बात करते हैं बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की जिन्होंने अपने बांद्रा वेस्ट के शिव अस्थान हाइट्स में मौजूद अपना एक अपार्टमेंट किराए पर दिया है। जिससे सलमान खान महीने का 1.5 लाख रुपये तक कमाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर दिया है, खबरों के अनुसार सोनाक्षी इस लग्जरी अपार्टमेंट से महीने के लगभग 16 लाख रुपये किराया ले रही हैं। इसी लिस्ट में अगला नाम सैफ अली खान का भी शामिल है। सैफ ने अपने बांद्रा स्थित लग्जरी अपार्टमेंट को गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिया है। इस डील से सैफ अली खान लगभग महीने का 3.5 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं।