मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

Varanasi Airport Firing: वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट IX-1810 में हथियार की जांच के दौरान यात्री ने एक राउंड गोली चला दी। हादसे में दो AAICLAS स्क्रीनर घायल हुए।
varanasi airport firing
वाराणसी एयरपोर्टसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Varanasi Mumbai Flight Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह-सुबह गोलीबारी की घटना हो गई। इस वारदात की जानकारी वाराणसी एयरपोर्ट डायरेक्टर ने दी।आज यानी रविवार सुबह व 16 अगस्त को, लगभग 09.30 बजे, मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX-1810 में अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री ने फ्लाइट में हथियार होने की घोषणा की।

एयरपोर्ट पर हथियारों की जांच के दौरान, यात्री ने एक राउंड गोली चलाई, जिससे दो AAICLAS स्क्रीनर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों कर्माचारियों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुंरत की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी और अब आगे की जांच की जा रही है।

पहले ही कर दी थी घोषणा

मिली जानकारी के अनुसार, यात्री आजमगढ़ का रहने वाला था, जो कि एअर इंडिया की फ्लाइट पकड़कर मुंबई की यात्रा करने वाला था। सुरक्षा जांच के दौरान यात्री ने अपने पास मौजूद पिस्टल और मैगजीन की जानकारी दी। उसने पहले ही अधिकारियों को यह बात बता दी कि उसके पास पिस्टल है।

इस बीच अचानक ही पिस्टल से गोली छूट गई। गोली जमीन से टकराने के बाद पास में खड़े एक लड़के के हाथ में और महिला की जांघ में लगी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। घायलों को तुरंत हरहुआ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गलती से चली गोली

सूत्रों के अनुसार, यात्री कमलेश राय हथियार इसलिए ले जा रहे थे क्योंकि वह उसे मुंबई ले जाना चाहते थे। वह अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1810 से यात्रा कर रहे थे और उन्होंने फ्लाइट में ले जाए जाने वाले हथियार की पहले से जानकारी देकर एयरपोर्ट के नियमों का पालन किया था। हथियार से गोली उस समय गलती से चल गई जब जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत उसकी जांच की जा रही थी या उसे जमा किया जा रहा था।

varanasi airport firing
Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

गोली पहले जमीन पर लगी और फिर पास खड़े दो कर्मचारियों को जा लगी। घायल कर्मचारियों में सुमन (32) शामिल हैं, जिनकी जांघ में गोली लगी, और रोहित राज, जिनके हाथ में गोली लगी।

पुलिस ने यात्री को हिरासत में लिया

दोनों घायलों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। फिलहाल जांच के लिए यात्री को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के कारण एयरपोर्ट पर पहले से ही 11 अगस्त से 20 अगस्त तक हाई-अलर्ट था। स्थानीय पुलिस और इंटेलिजेंस टीमें मामले की गहन जांच के लिए मौके पर पहुंचीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com