सिद्धार्थ गुप्ता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

'वास्ते' से 'कृष्णावतारम' तक, सिद्धार्थ गुप्ता की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

Siddharth Gupta Biography: 'वास्ते' म्यूजिक वीडियो से देशभर में पॉपुलेरिटी हासिल करने वाले सिद्धार्थ इन दिनों फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट ' में भगवान कृष्ण की भूमिका को लेकर चर्चा में आए हैं।

यति सिंह
सिद्धार्थ गुप्ता हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई है।
सिद्धार्थ गुप्ता को असली पॉपुलेरिटी ध्वनि भानुशाली के सुपरहिट गाने 'वास्ते' से मिली थी। इस म्यूजिक वीडियो में उनकी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने युवाओं के बीच उन्हें खास पहचान दिलाई।
सिद्धार्थ का शुरुआती सफर फिल्मी दुनिया से बिल्कुल अलग था। उन्होंने एक्टिंग को करियर बनाने से पहले दूसरे क्षेत्र में अपनी राह तलाशने की कोशिश की।
बहुत कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ गुप्ता इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हैं। वह इसकी पढ़ाई के लिए दुबई भी गए थे। लेकिन एक्टिंग के लिए अपने जुनून के चलते उन्होंने पढ़ाई के बाद करियर की दिशा बदलने का फैसला किया।
साल 2020 का लॉकडाउन सिद्धार्थ के लिए खुद पर काम करने का समय साबित हुआ। इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दिया और वेटलॉस करने के लिए कड़ी मेहनत की।
खबरों के अनुसार वह बालाजी और सिख्या के बैनर तले बनने वाली फिल्म में लीड रोल निभा सकते हैं। इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी उमेश बिष्ट संभालेंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?