श्रद्धा कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
फोटो

Shraddha Kapoor New Movies: स्त्री 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा श्रद्धा का राज? इन फिल्मों पर टिकी सबकी निगाहें

Shraddha Kapoor Upcoming Films: बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर 'स्त्री 2' सिरकटे का आतंक' की सफलता के बाद अब श्रद्धा कपूर साल 2026 और 2027 में 5 धमाकेदार फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में राज करने के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में सभी दर्शक बड़े पर्दे पर श्रद्धा कपूर की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं, किन फिल्मों से श्रद्धा करेंगी बॉक्स ऑफिस पर राज

यति सिंह
श्रद्धा कपूर करीब दो साल के बाद फिल्म 'ईथा' से सिनेमाघरों में शानदार वापसी कर रही हैं। हाल ही में इस फेमस फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट की घोषणा भी की जा चुकी है। खबरों के अनुसार यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के खास मौके पर दर्शकों के बीच पहुंचेगी। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की विख्यात लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की मुख्य भूमिका निभाएंगी।
श्रद्धा कपूर फिल्म 'नागिन' की शूटिंग का समय तय हो चुका है और यह अप्रैल 2026 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। निखिल द्विवेदी के निर्माण और विशाल फुरिया के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में श्रद्धा कपूर अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म में बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स के साथ दर्शक श्रद्धा कपूर को एक इच्छाधारी नागिन के रूप में देखेंगे।
सभी दर्शक राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली किस्त स्त्री-3 का भी इंतजार कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स के इस बेहद सफल हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की तीसरी फिल्म 'स्त्री 3' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 'स्त्री 3' को 13 अगस्त 2027 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने की तैयारी है।
इन फिल्मों के अलावा श्रद्धा कपूर के कुछ और बेहद दिलचस्प प्रोजेक्ट्स भी शामिल होंगी। श्रद्धा कपूर निर्देशक राही अनिल बर्वे की डार्क पीरियड फैंटेसी फिल्म 'पहाड़पंगिरा' में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 के बीच में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके साथ ही चर्चा है कि वह मशहूर फिल्ममेकर शूजित सरकार की आगामी फैंटेसी ड्रामा फिल्म 'एक जादूगर' में अभिनेता विक्की कौशल के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म से जुड़ी बाकी अहम जानकारियों को अभी उजागर नहीं किया गया है।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति