इन मार्केट्स से खरीदें डिजाइनर साड़ियां (सौ. डिजाइन फोटो) 
फोटो

करवा चौथ से पहले इन मार्केट में कर लें साड़ियों की खरीददारी, मिलेगी सेलेब्स इंस्पायर्ड डिजाइंस

Latest Saree designs for Karwa Chauth : अगर आपने करवा चौथ के लिए खरीददारी नहीं कि, तो भारत में ऐसे कई मार्केट है जहां पर आप साड़ी खरीद सकती है। यहां पर आपको सेलेब्स इंस्पायर्ड साड़ियां मिल सकती है।

दीपिका पाल
Markets For Designer Saree : त्योहारी सीजन शुरु है जिसमें नवरात्रि के बाद करवा चौथ और दिवाली जैसे त्योहार आने वाले है। हर त्योहारों पर महिलाएं साड़ियां खरीदना पसंद करती है। सुहागिन महिलाओं के बीच फेमस करवा चौथ का त्योहार आ रहा है जिसके लिए खरीददारी करनी जरूरी होती है। अगर आपने करवा चौथ के लिए खरीददारी नहीं कि, तो भारत में ऐसे कई मार्केट है जहां पर आप साड़ी खरीद सकती है। यहां पर आपको सेलेब्स इंस्पायर्ड साड़ियां मिल सकती है तो वहीं पर बजट भी किफायती होगा।
दिल्ली का चांदनी चौक- शादी हो या फिर कोई व्रत-त्योहार, हर मौके पर यहां पर आपको डिजाइनर साड़ियां मिल सकती है। इस बाजार में बनारसी, सिल्क, जॉर्जेट और शिफॉन साड़ियां किफायती दामों पर मिल सकती है वहीं मनीष मल्होत्रा की तरह डिजाइनर साड़ियां भी कम कीमत पर मिल जाती है। आपको यहां पर 1500 से आठ हजार रुपये में डिजाइन और फैब्रिक के मुताबिक आपकी मनपसंद साड़ी मिल सकती है।
लखनऊ मीना बाजार लखनऊ- उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ भी बेहतरीन कपड़ों के लिए जाना जाता है यहां पर चिकनकारी और सिल्क साड़ियां कम कीमत औऱ अच्छी डिजाइन में मिल जाएगी। लखनऊ के मीना बाजार औऱ हजरतगंज में आपको लेटेस्ट साड़ियों का कलेक्शन मिलेगा।करवा चौथ पर पहनने के लिए रेड और मैरून शेड की साड़ियां हर महिला की पसंद होती है और आसानी से मिल जाती है।
कोलकाता के न्यू मार्केट और गरिया हाट- पश्चिम बंगाल भी साड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां पर आप करवा चौथ के लिए 800 रुपये से 6000 रुपये तक में साड़ियों की खरीददारी कर सकते है। कलेक्शन की बात करें तो, आपको टंट साड़ी, बलुचरी और कांजीवरम जैसी डिजाइनर स्टाइल की कॉपी बेहद सस्ते दामों में मिलती है।
गुजरात की साड़ियों का क्रेज हमेशा से रहा है। यहां की बंधनी, पटोला और गोटा-पट्टी डिजाइन वाली साड़ियां, जो सेलेब्स भी पहनते हैं, आपको बहुत ही किफायती दामों पर मिलेंगी। शादी और करवा चौथ जैसे अवसरों पर ये साड़ियां एकदम परफेक्ट रहती हैं
मुंबई का बांद्रा और दादर की बाजार- फैशन के मामले में मुंबई का फैशन सबसे खास है। यहां पर बांद्रा और दादर मार्केट में सेलेब्स-इंस्पायर्ड साड़ियों का बड़ा कलेक्शन मिलता है। अगर आप महाराष्ट्र की पैठनी साड़ियां खरीदने की सोच रहे है तो यहां मार्केट बेस्ट है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन