शबाना आजमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी एक्ट्रेस का जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था। शबाना के पिता फेमस शायर और गीतकार कैफी आजमी थे, जबकि उनकी मां शौकत आजमी जानी-मानी थिएटर एक्ट्रेस थीं।शबाना आजमी और जावेद अख्तर की पहली मुलाकात कैफी आजमी के घर हुई थी। जावेद वहां अक्सर कविताएं सुनाने आया करते थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होने लगी। बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
जब शबाना और जावेद का रिश्ता सामने आया, तब जावेद पहले से शादीशुदा थे। उनकी शादी हनी ईरानी से हुई थी। जावेद और हनी के 2 बच्चे भी हैं। इस वजह से यह रिश्ता काफी चर्चा में रहा।शबाना और जावेद के रिश्ते की खबर सुनकर कैफी आजमी नाराज हुए थे। उन्हें जावेद के पहले से शादीशुदा होने पर आपत्ति थी। उन्होंने बेटी को इस रिश्ते को लेकर अपनी चिंता भी बताई। लेकिन शबाना अपने फैसले पर कायम रहीं।शबाना आजमी ने अपने पिता को समझाया कि जावेद और हनी के रिश्ते में पहले से ही परेशानियां थीं। उन्होंने कहा कि उनके कारण दोनों का रिश्ता नहीं टूटा। धीरे-धीरे कैफी आजमी भी इस रिश्ते को समझने लगे। आखिरकार उन्होंने बेटी के फैसले को मंजूरी दे दी।शबाना आजमी ने अपनी एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई। ‘अंकुर’ से शुरू हुआ उनका फिल्मी सफर कई यादगार फिल्मों तक पहुंचा। शबाना ने अलग-अलग किरदारों में अपनी अभिनय क्षमता साबित की। उनका करियर आज भी मिसाल माना जाता है।