कान्स (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

Saree At Cannes: अदिति राव हैदरी से लेकर हुमा कुरैशी, कान्स की ये 5 साड़ियां आपके वॉर्डरोब को देगी न्यू मेकओवर

Saree Trend: सोशल मीडिया पर कान्स फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें छाई हुई हैं। हर बार की तरह इस बार भी भारतीय सेलिब्रिटीज ने परंपरा और मॉडर्निटी के मिक्स फ्लेवर को कान्स तक पहुंचाया है।

रीता राय सागर
उर्वशी रौतेला- उर्वशी हमेशा से एक्स्ट्रा ड्रामा क्रिएट करने में यकीन करती हैं। उनका लुक भी हमेशा ड्रामेटिक होता है। सिल्वर और गोल्ड टोन की हैवी इंब्रायडर्ड साड़ी में उर्वशी अप्सरा लग रही थी।
एमी बरूआ- तीन बार की नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर एमी जब कान्स पहुंची तो उन्होंने किसी हाइ ब्रांड फैशन डिजाइनर नहीं चुना बल्कि पारंपरिक आसामी साड़ी पहने पहुंची। उन्होंने असम की धरोहर को बड़े ही गर्व और इमानदारी के साथ रेड कारपेट पर प्रेजेंट किया।
हुमा कुरैशी- बनारसी साड़ियां भारत की परंपरा रही है। इसे हुमा कुरैशी ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बड़ी ही खूबसूरती और नजाकत के साथ पहुंचाया है। पाम ट्री औऱ एलीफेंट मोटिफ्स वाली इस साड़ी को बनाने में 300 घंटे का समय लगा है। यह साड़ी भारत के इतिहास को समेटे हुए है।
अदिति राव हैदरी- हमेशा से कान्स यूरोपियन मॉडर्न फैशन का गढ़ रहा है। लेकिन बीते कुछ सालों से भारतीयों ने भी अपनी धाक जमाई है। लाल साड़ी, सिंदूर और बिंदी के बाद अब अदित राव ने सीक्वेंस साड़ी में कान्स में कहर ढाया है। साथ में हैवी नेकलेस और ब्राउन टोन लिपस्टिक उनके लुक को कमाल बना रहा है।
आलिया भट्ट- आलिया ने ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न लुक दिया है। फ्रेंच रिवेरा पहुंची आलिया ने इस मॉडर्न साड़ी को फ्रेंच बन और अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ कैरी किया है।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?