फिल्म 'मातृभूमि' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 1998 में आई फिल्म प्यार किया तो डरना क्या का ओ ओ जाने जाना गाने में सलमान खान का शर्टलेस लुक और कमाल खान की आवाज लोगों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। साल 2004 में आई फिल्म मुझसे शादी करोगी में सलमान खान का तौलिया वाला डांस स्टेप जीने के हैं चार दिन गाने की सबसे बड़ी पहचान बन गया। साल 2011 में आई फिल्म रेडी में सलमान खान के मस्ती भरे अंदाज और नीरज श्रीधर की आवाज ने 'कैरेक्टर ढीला' को जबरदस्त पार्टी सॉन्ग बना दिया। साल 2014 में आई फिल्म किक में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की शानदार केमिस्ट्री से सजा 'जुम्मे की रात' रिलीज के बाद खूब पॉपुलर हुआ। साल 2017 में आई फिल्म टाइगर में ग्रीस की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया स्वैग से स्वागत गाना सलमान और कैटरीना कैफ के स्टाइलिश लुक के लिए खूब पसंद किया गया।