रेवती सुले संग सारंग लखानी, जिनकी शादी अभी हाल ही में हुई। (सोर्स- सुप्रिया सुले का ईंस्टाग्राम) 
फोटो

'शुभमंगल सावधान' की गूंज और व्हाइट थीम का जलवा; देखें सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी का वेडिंग एल्बम

Revati Sule Wedding Photos: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखें नाना शरद पवार के आशीर्वाद से लेकर शादी के शानदार पलों की पूरी झलक।

अनन्या तिवारी
पारंपरिक 'शुभमंगल सावधान' की गूंज के बीच मराठी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी। सफेद रंग की थीम से सजे दूल्हा-दुल्हन के शानदार लुक को देख सोशल मीडिया पर नेटिजन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं।
पिता सदानंद सुले ने अपनी लाडली बेटी का हाथ चूमकर विदाई के पलों में अपना अगाध प्रेम व्यक्त किया। शादी के माहौल में दामाद सारंग लखानी के साथ हंसी-मजाक और गप्पे लड़ाते हुए सदानंद सुले का एक दोस्ताना अंदाज भी देखने को मिला।
भाई का हाथ थामकर जब रेवती ने मंडप में एंट्री ली, तो भाई-बहन के चेहरे की मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया। इस प्यारी सी मुस्कुराहट में एक तरफ जहां शादी की अपार खुशी थी, वहीं दूसरी तरफ भाई से बिछड़ने का एक मीठा दर्द भी साफ झलक रहा था।
वरमाला के खुशनुमा पलों के दौरान भाइयों ने अपनी बहन रेवती को हवा में उठा लिया, जिससे शादी का माहौल ठहाकों से गूंज उठा। भाइयों के इस लाड़-प्यार को देखकर दुल्हन रेवती की खुशी का ठिकाना न रहा और उनका चेहरा खिल उठा।
वैदिक मंत्रोचार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए और जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंध गए। पवित्र अग्नि के सामने एक-दूसरे का हाथ थामकर रेवती और सारंग ने इस नए सफर की शुरुआत की।
सुप्रिया सुले की बेटी के वेडिंग एल्बम की कुछ चुनिंदा तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर कहर ढा रही हैं। तस्वीरों में रेवती की मासूम और प्यारी मुस्कान को देख फैंस इस नए जोड़े की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
शादी की एक और पारंपरिक रस्म निभाते हुए रेवती ने अपने पति और सास के साथ मिलकर आईना देखने की रस्म पूरी की। इस खूबसूरत रस्म के दौरान सास-बहू और पति के बीच की बॉन्डिंग और चेहरे की खुशी देखने लायक थी।
महाराष्ट्र की राजनीति के पितामह और अपने प्रिय नाना शरद पवार के गले लगकर रेवती ने अपना गहरा स्नेह प्रकट किया। अपनी नातिन को दांपत्य जीवन की शुरुआत करते देख दिग्गज नेता शरद पवार की खुशियां भी सातवें आसमान पर नजर आई।

मंच शुद्धिकरण पर भड़के खरगे, संसद में पूछा- क्या लोकतंत्र में ऐसा अपमान जायज है? नड्डा ने दिया जांच का भरोसा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस ने स्पीकर की चाय का किया बहिष्कार

कैब बुकिंग में टिप का खेल खत्म! ओला-उबर को मिला बड़ा झटका, अब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO