रणवीर सिंह  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

बॉलीवुड से ग्लोबल फैशन तक रणवीर सिंह का जलवा, धुरंधर एक्टर को रे-बैन ने बनाया अपना ग्लोबल एंबेसडर

Ranveer Singh Ray-Ban Brand Ambassador: सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपनी वैश्विक पहुंच को बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित आईवियर ब्रांड रे-बैन और रे-बैन मेटा के पहले भारतीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में हाथ मिलाया है।

यति सिंह
इस नई जिम्मेदारी के साथ रणवीर सिंह अब उन चुनिंदा ग्लोबल हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस ब्रांड का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस प्रतिष्ठित लिस्ट में के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की जेनी और फॉर्मूला 1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इस खास पार्टनरशिप पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि रे-बैन हमेशा से अपनी अलग पहचान बनाने की सोच के लिए जाना जाता है और वह लंबे समय से खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
रणवीर सिंह ने कहा कि उनके लिए स्टाइल कभी किसी तय फॉर्मूले को फॉलो करने के बारे में नहीं रहा, बल्कि यह अपने मूड और खुद को अलग अंदाज में दिखाने की आजादी है।
हाल ही में उनकी 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जिसमें उनकी एक्टिंग की भी चौतरफा तारीफ हुई है।
अब इस नए जुड़ाव से रणवीर का खास स्टाइल, उनकी पॉपुलेरिटी और रे-बैन की आधुनिक तकनीक का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन भारतीय फैंस को देखने को मिलेगा।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा