कच्छी थाली (फोटो.सोशल मीडिया)  
फोटो

Rann of Kutch Food: कच्छ की 8 पारंपरिक डिशेज बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, एक बार जरूर चखें, तस्वीरों में देखें

Famous Food In Rann Of Kutch: जब भी कच्छ का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले सफेद रेत और रंग-बिरंगे हैंडीक्राफ्ट की तस्वीर दिखती है, लेकिन यहां के लाजवाब पारंपरिक व्यंजन भी आपकी यात्रा का हिस्सा हो सकते हैं। कच्छी खानपान गुजरात की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत की खूबसूरत झलक पेश करता है।

रीता राय सागर
मेसूब गुजरात और कच्छ की प्रसिद्ध मिठाई है। बेसन, घी और चीनी से बनने वाली यह डिश मुंह में घुल जाने वाली बनावट और समृद्ध स्वाद के लिए जानी जाती है।
गुलाब पाक कच्छ की पारंपरिक मिठाई है, जिसे दूध, खोया, गुलाब की पंखुड़ियों और सूखे मेवों से बनाया जाता है। त्योहारों और खास अवसरों पर इसे खूब पसंद किया जाता है।
ओढ़ो कच्छ की एक पारंपरिक स्मोकी डिश है, जिसे भुने हुए बैंगन, टमाटर और आलू से बनाया जाता है। इसमें सरसों का तेल और मसालों का खास तड़का लगाया जाता है।
कच्छ में हल्का और आरामदायक भोजन चाहिए तो कढ़ी-खिचड़ी सबसे पसंदीदा विकल्प है। खट्टी-मीठी गुजराती कढ़ी और नरम खिचड़ी का यह कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।
भुने हुए बैंगन, टमाटर, प्याज और मसालों से तैयार यह पारंपरिक डिश स्वाद के साथ पौष्टिक भी होती है। बाजरे की रोटी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
बाजरे से बनी यह मोटी रोटी कच्छ की कच्छ की सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड डिश दाबेली है। मसालेदार आलू, मीठी-तीखी चटनी, मूंगफली, अनार और सेव से भरा बन इसका स्वाद बेहद खास बनाता है। कच्छ जाएं तो सबसे पहले इसे जरूर ट्राई करें। इसे सफेद मक्खन, गुड़, लहसुन की चटनी या रिंगण ओलो के साथ परोसा जाता है।
अगर कच्छ के असली स्वाद का अनुभव लेना चाहते हैं, तो कच्छी थाली जरूर खाएं। इसमें बाजरे की रोटी, कढ़ी, दाल, सब्जियां, छाछ, अचार और पारंपरिक मिठाइयों का शानदार मेल मिलता है।
कच्छ की सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड डिश दाबेली है। मसालेदार आलू, मीठी-तीखी चटनी, मूंगफली, अनार और सेव से भरा बन इसका स्वाद बेहद खास बनाता है। कच्छ जाएं तो सबसे पहले इसे जरूर ट्राई करें।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM