राम नवमी रंगोली डिजाइन (सौ. पिन्टरेस्ट) 
फोटो

Ram Navami 2026: रामनवमी पर बनाएं प्रभु श्री राम से जुड़ी ये सुंदर रंगोली, देखते ही रह जाएंगे पड़ोसी!

Ram Navami Rangoli Designs: रामनवमी के पावन अवसर पर घर को सजाने के लिए रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप इस बार कुछ खास और अलग करना चाहते हैं तो प्रभु श्री राम से प्रेरित रंगोली डिज़ाइन आपके घर की खूबसूरती को और बढ़ा सकते हैं।

प्रीति शर्मा
हिंदू धर्म में रंगोली को केवल सजावट ही नहीं बल्कि सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। रामनवमी के दिन घर के द्वार पर रंगोली बनाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और ऐसा माना जाता है कि यह प्रभु के स्वागत का एक तरीका है। 2026 में रामनवमी पर लोग पारंपरिक डिजाइन के बजाय कुछ थीम-बेस्ड रंगोली को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
धनुष-बाण वाली रंगोली: यह सबसे सरल और प्रभावशाली डिजाइन है। लाल और पीले रंगों का उपयोग करके एक बड़ा धनुष बनाएं और उसके बीच में जय श्री राम लिखें। इसे किनारों पर गेंदे के फूलों से सजाकर आप एक प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं।
श्री राम चरण पादुका: भगवान राम के आगमन के प्रतीक के रूप में आप मुख्य द्वार पर कुमकुम और सफेद चौक से छोटी-छोटी चरण पादुकाएं बना सकते हैं। इसके चारों ओर फूलों की पंखुड़ियों से घेरा बनाएं।
नाम मंत्र रंगोली: अगर आपको चित्र बनाना कठिन लगता है तो गहरे नीले या केसरिया रंग के बेस पर सफेद रंग से राम या 'जय श्री राम' लिखें। इसे बिन्दुओं की मदद से सजाना बेहद आसान है। इस तरह की रंगोली को आप सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं जो काफी खूबसूरत लगेगी।
दीपक और कमल: रामलला के स्वागत के लिए कमल के फूल के डिजाइन वाली रंगोली बनाएं और उसके बीच में एक मिट्टी का दीपक जलाएं। यह डिजाइन सादगी और भव्यता का बेहतरीन मिश्रण है।
यदि आप हाथ से सटीक लाइन नहीं बना पा रहे हैं तो चूड़ी से गोल घेरे और चम्मच से डिजाइनों को उभार दें। रंगों के साथ-साथ ताजे गेंदे और गुलाब के फूलों का प्रयोग रंगोली को जीवंत बना देता है। इन आसान रंगोली डिजाइन के साथ न केवल आपका घर महक उठेगा बल्कि आने वाले मेहमान और पड़ोसी भी आपकी रचनात्मकता की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम