राजकुमार हिरानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
संजय दत्त और अरशद वारसी की इस फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस ने दोस्ती और इंसानियत का ऐसा मैसेज दिया, जो आज भी लोगों के दिलों में बसा है। मुन्ना और सर्किट की जोड़ी ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई के जरिए राजकुमार हिरानी ने गांधीजी के विचारों को नए अंदाज में पेश किया। मुन्ना की गांधीगिरी ने सभी को बताया कि बिना हिंसा और गुस्से के भी हर जंग जीती जा सकती है।आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की फिल्म 3 इडियट्स ने शिक्षा प्रणाली और करियर के दबाव पर सवाल उठाए। रैंचो की कहानी ने लाखों लोगों को अपने सपनों के पीछे दौड़ने और सफलता से ज्यादा काबिलियत पर ध्यान देने की प्रेरणा दी।आमिर खान की फिल्म पीके ने समाज की रूढ़ियों और धार्मिक परंपराओं पर अलग अंदाज में लोगों से सवाल किए। फिल्म ने हंसी-मजाक के जरिए इंसानियत की समझ कराई।रणबीर कपूर स्टारर संजू में संजय दत्त की लाइफ के उतार-चढ़ाव को पर्दे पर उतारा गया। दोस्ती, परिवार, विवाद और संघर्ष से भरी इस कहानी ने दर्शकों को जिंदगी का अलग-अलग पहलुओं से रूबरू कराया।बादशाह शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने विदेश जाने के सपने और अपनों से दूर होने के दर्द को दिखाया। राजकुमार हिरानी ने हंसी और इमोशन के बीच घर लौटने की इच्छा को बेहद खूबसूरती से दर्शाया है।राजकुमार हिरानी ने प्रीतम एंड पेड्रो के माध्यम से ओटीटी में भी अपनी कहानी को अलक अंदाज में दिखाया। साइबर क्राइम जैसे बड़े मुद्दे को मनोरंजन के साथ पेश किया है।