प्रभास  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

प्रभास की जिंदगी के ये राज नहीं जानते होंगे आप, एक्टिंग नहीं बल्कि करना चाहते थे ये काम

Prabhas Unknown Facts: पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास की जिंदगी के ऐसे कई अनसुने पहलू हैं, जो उनकी सादगी और ग्रास हुड को दर्शाते हैं। कॉलेज के दिनों से लेकर उनके शौक तक की दिलचस्प बातें जानिए।

यति सिंह
'बाहुबली', 'सालार' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले इस सुपरस्टार को ऑन-स्क्रीन उनको बड़े रोल के लिए जाना जाता है। हालांकि, कैमरे की चकाचौंध से दूर प्रभास का जीवन बेहद साधारण, शांत और दिलचस्प रहा है।
प्रभास का संबंध साउथ सिनेमा के एक नामी फिल्मी परिवार से है। उनके चाचा कृष्णम राजू तेलुगु इंडस्ट्री के एक स्थापित और फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर रहे हैं। इसके बावजूद, प्रभास ने अपने छात्र जीवन में कभी इस नाम या शोहरत का फायदा नहीं उठाया।
फिल्म 'बाहुबली' के लिए प्रभास ने कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग ली थी, जिसमें रॉक क्लाइंबिंग यानी चट्टानों पर चढ़ना भी शामिल था। इस कठिन ट्रेनिंग का असर यह हुआ कि फिल्म का शेड्यूल पूरा होने के बाद भी उनका यह शौक खत्म नहीं हुआ।
उन्होंने अपने इस अनुशासन को अपनी निजी जिंदगी का हिस्सा बना लिया और ट्रेनिंग खत्म होने के बाद भी रॉक क्लाइंबिंग करते रहे। इसके अलावा फिटनेस और स्पोर्ट्स के प्रति उनके प्रेम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने घर परिसर में एक पर्सनल वॉलीबॉल कोर्ट भी बनवाया हुआ है।
एक्टिंग में आने से पहले प्रभास एक होटल बिजनेसमैन बनना चाहते थे। हालांकि, इस बात के पीछे उनकी सोच काफी साफ और व्यावहारिक थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह केवल एक अनिश्चित सपना नहीं देख रहे थे, बल्कि उनका इरादा पहले एक छोटे रेस्टोरेंट से शुरुआत करने का था।
प्रभास की शख्सियत का सबसे खूबसूरत पहलू उनका जानवरों और नेचर के प्रति निस्वार्थ प्यार है। उनके घर में एक हरा-भरा और खूबसूरत बागीचा है, जिसे खास तौर पर इस तरह तैयार किया गया है कि स्थानीय और जंगली पक्षी वहां बिना किसी डर के आ-जा सकें।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद

पेलेट गन केस में आर-पार के मूड में राहुल गांधी, बोले- न्याय मिलने तक नहीं हटूंगा, BJP ने बताया अराजकता

साहिल के शरीर में 200 छर्रे, राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस स्टेशन पर धरना, बोले- बिना FIR के नहीं हटेंगे

शांति चाहते हैं, तो युद्ध की तैयारी करें...पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने पाकिस्तान और चीन को लेकर दी बड़ी चेतावनी

48 घंटे में गिरफ्तारी वरना... जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद मदन दिलावर पर आई आंच, आशुतोष ने बताया जिम्मेदार