प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI Generated Image
साल 2024 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को रूस के सबसे बड़े राजकीय सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता हैं।साल 2023 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया। यह फ्रांस का सबसे बड़ा सम्मान है। मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। साल 2019 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया। यह UAE का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जो प्रमुख नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाता है।साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रदान किया। मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता हैं। साल 2026 में नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने ओस्लो में पीएम मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह नॉर्वे का सबसे बड़ा सम्मान है जो विदेशी सरकार के प्रमुखों को दिया जाता है।साल 2026 में स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने पीएम मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया। यह स्वीडन के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। साल 2026 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को 'बिंटांग रिपब्लिक इंडोनेशिया आदिपूर्णा' से सम्मानित किया। यह इंडोनेशिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। साल 2025 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित किया गया। यह देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है।साल 2025 में नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नडाइतवाह ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविट्शिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया। मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता हैं।साल 2026 में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास' से सम्मानित किया। यह स्लोवाक गणराज्य का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है।