निधि दत्ता की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों के ग्लैमरस अंदाज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
सोनाक्षी सिन्हा भी निधि दत्ता की इस शानदार पार्टी का हिस्सा बनीं। उनका ट्रेडिशनल लुक और स्माइलिंग फेस फैंस को खूब पसंद आया।रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी पार्टी में एक-साथ नजर आए। इसी दौरान ये जोड़ा एथनिक आउटफिट में दिखाई दिया।सारा अली खान भी अपने एथनिक लुक में नजर आईं। लाल कलर की ड्रेस में सारा अली खान भी काफी सुंदर लग रहीं थीं। वहीं निधी दत्ता की पार्टी में एक्टर वरुण धवन काले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। उनका यह लुक काफी जबरदस्त था।पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान तो ईशा देओल ने खींचा। वह हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं। उनका यह सिंपल लुक त्योहार के मौके के लिए एकदम परफेक्ट था।