मिस्टर फैजू ने रचाया निकाह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
डिजिटल क्रिएटर फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू ने निकाह कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। फैजू ने मदीना शरीफ में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।मिस्टर फैजू की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं। दरअसल, युविका चौधरी के एक व्लॉग में वेडिंग कार्ड दिखाई दिया था। इसमें फैजू और तान्या का नाम सामने आने का दावा किया गया। इसके बाद फैजू एक लड़की के साथ स्पॉट हुए थे।निकाह की तस्वीरों में मिस्टर फैजू सफेद शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। उनका वेडिंग लुक काफी शानदार लग रहा है। तस्वीरों में वह अपनी दुल्हन के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। फैजू अपनी लेडी लव को प्यार से निहारते नजर आए।मिस्टर फैजू की दुल्हन सफेद लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके लुक के साथ लाल दुपट्टा खास नजर आ रहा है। निकाह की तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ खुश दिखाई दे रहे हैं। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।मिस्टर फैजू ने तस्वीरों के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपनी जिंदगी के इस खास पल के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने मदीना में निकाह और परिवार के साथ होने को अपने लिए बड़ी नेमत बताया। उनकी पोस्ट फैंस का ध्यान खींच रही है।फैजू ने अपनी पोस्ट में फैंस से उन्हें दुआओं में याद रखने की अपील की। उन्होंने अपनी शादी में प्यार और बरकत की दुआ मांगी। इस नए सफर की शुरुआत पर उनके चाहने वाले उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। निकाह की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।फैजल शेख सोशल मीडिया पर मिस्टर फैजू के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने अपने वीडियो और कंटेंट के जरिए बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। इसके अलावा वह रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे।