ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं सस्पेंस और क्राइम से भरपूर फिल्में (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' स्ट्रीम होने जा रही है। इस इंवेस्टिगेशन ड्रामा में परिणीति एक जाबांज पत्रकार का रोल निभा रही हैं, जो अवैध रेत खनन के एक बड़े साम्राज्य की पोल खोलने निकलती हैं।वहीं सोनी लिव पर क्राइम ड्रामा सीरीज 'आइज' दस्तक दे रही है। इसमें पुलिस ऑफिसर टीना सैबेस्टियन एक पेचीदा केस की तह तक जाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेकर अपराधी की मानसिकता को समझने की कोशिश करती हैं।सिनेमाघरों में खौफ का अहसास कराने के लिए सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'बोक्शी' दस्तक दे रही है, जो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में पहले ही तारीफें बटोर चुकी है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर कोरियन रोमांटिक थ्रिलर 'टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट' रिलीज होगी, जिसकी कहानी एक आर्टिफिशियल दिल वाले शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर आपकी दिलचस्पी एक्शन और क्राइम जॉनर में है, तो लायंसगेट प्ले पर एडवेंचर ड्रामा 'अबव एंड बिलो' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स पर सस्पेंस से भरी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'एनिमल्स' भी रिलीज हो रही है।