दत्तात्रेय जयंती पर बनाएं ये रंगोली (सौ.सोशल मीडिया) 
फोटो

आज दत्तात्रेय जयंती पर घर-आंगन में बनाएं ये लेटेस्ट डिजाइन की रंगोली, भगवान का मिलेगा आशीर्वाद

Easy Dattatreya Jayanti Rangoli Designs: दत्त जयंती के मौके पर ज्यादातर मंदिरों और घरों के आंगन में रंगोली की डिजाइन बनाई जाती है। आज हम आपको कुछ खास तरह की रंगोली डिजाइन की जानकारी दे रहे है जो इस दिन को खास बनाती है।

दीपिका पाल
Simple Dattatreya Jayanti Rangoli: आज देशभर में भगवान दत्तात्रेय यानि दत्त जयंती मनाई जा रही है। इस खास दिन का महत्व महाराष्ट्र में नजर आता है। इस दत्त जयंती के मौके पर दत्तगुरू महाराज की पूजा की जाती है। इस मौके पर ज्यादातर मंदिरों और घरों के आंगन में रंगोली की डिजाइन बनाई जाती है। आज हम आपको कुछ खास तरह की रंगोली डिजाइन की जानकारी दे रहे है जो इस दिन को खास बनाती है।
तीन मुखी दत्ता रंगोली- आप रंगोली की डिजाइन में इस रंगोली को चुन सकते है। यह तीनमुखी दत्ता रंगोली आंगन में बेहद ही आकर्षक लगती है। दत्त को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का रूप माना जाता है, जो ब्रह्मांड के रचयिता हैं। और इसीलिए उनके तीन रूपों वाली यह रंगोली बहुत सुंदर और मनमोहक है।
चिन्हांकित गुरुदेव दत्ता रंगोली- आप रंगोली की डिजाइन चुन रहे है तो, चिन्हांकित या ज्योमेट्रिक शेप में दत्ता जयंती स्पेशल रंगोली बना सकते हैं। ये रंगोली बहुत सुंदर और शेप्ड दिखती हैं। इस खास मौके के लिए यह रंगोली परफेक्ट रहेगी।
मंत्र जाप वाली रंगोली- भगवान दत्तात्रेय को जिस मंत्र का जाप करते है हम उसे भी अपनी रंगोली की डिजाइन में शामिल कर सकते है।आप दत्तात्रेय पर आधारित आरती, श्लोक और संस्कृत मंत्रों का इस्तेमाल करके रंगोली बना सकते हैं।
सिंपल गोल रंगोली- अगर आप घर में बस कुछ सादी या सिंपल ही रंगोली की डिजाइन चुन रहे है तो आप इस डिजाइन को देख सकते है। यह रंगोली आसान तरीके से बनाई जाती है।
पादुका रंगोली- इस रंगोली डिजाइन को आप आकर्षक तरीके से आप बना सकते है। दत्तात्रेय की पादुका की यह रंगोली दिल को छू लेने वाली है। इस रंगोली को फूलों से भी सजाया गया है। इसलिए, इस रंगोली को देखते हुए ऐसा लगता है जैसे दत्तात्रेय की पादुका की पूजा कर रहे हों।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन