लाल बहादुर शास्त्री पर बनीं बॉलीवुड फिल्में  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

‘जय जवान जय किसान’ से ‘द ताशकंद फाइल्स’ तक, लाल बहादुर शास्त्री पर बनीं इन फिल्मों में देखें अलग-अलग पहलू

Lal Bahadur Shastri Biopic: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी भरे जीवन, ऐतिहासिक नारों और रहस्यमयी मृत्यु पर बनी फिल्मों और फेमस वेब डॉक्यूमेंट्रीज पर डालते हैं एक खास नजर।

यति सिंह
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'जय जवान जय किसान' शास्त्री जी के जीवन पर बनी पहली बायोपिक मानी जाती है। डायरेक्टर मिलन अजमेर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री के शुरुआती जीवन से लेकर उनके राजनीतिक सफर को काफी ईमानदारी से दिखाया गया।
शास्त्री जी के निधन के सालों बाद भी उनकी मृत्यु से जुड़ा रहस्य हमेशा चर्चा का विषय रहा है। इसी विषय को केंद्र में रखकर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने साल 2019 में 'द ताशकंद फाइल्स' जैसी फेमस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म बनाई।
साल 1967 में आई कालजयी फिल्म 'उपकार' की नींव खुद शास्त्री जी के विचारों पर रखी गई थी। देश को एकजुट करने वाले उनके ऐतिहासिक नारे से प्रेरित होकर मनोज कुमार ने इस सिनेमा का निर्माण और निर्देशन किया था।
ZEE5 प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थ्रिलर डॉक्यूमेंट्री 'लाल बहादुर शास्त्रीज डेथ - एन अनफिनिश्ड स्टोरी' में उनकी मृत्यु की रात घटे घटनाक्रमों को प्रामाणिक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
यह डॉक्यूमेंट्री शास्त्री जी की मौत से जुड़ी कई अनसुलझी परतों को एक-एक करके खोलती है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित