झुमका बैंगल आइडिया फोटो.सोशल मीडिया
अगर ट्रेडिशनल बैंगल्स से हटकर कुछ नया पहनना चाहती हैं, तो झुमका डिजाइन वाले बैंगल्स ट्राई करें। इनका लटकता हुआ पैटर्न हाथों को खास लुक देता है।एंटीक फिनिश और छोटे झुमका मोटिफ वाले बैंगल्स रॉयल लुक देते हैं। इन्हें सिल्क साड़ी, बनारसी सूट या हैवी लहंगे के साथ पहन सकती हैं।छोटे मोतियों से सजे झुमका चार्म वाले बैंगल्स बहुत खूबसूरत लगते हैं। इन्हें पेस्टल सूट, अनारकली या हल्की साड़ी के साथ पहन सकती हैं।लाल, हरे और नीले रंग की मीनाकारी वाले बैंगल्स फेस्टिव लुक में अच्छे लगते हैं। इन्हें प्लेन साड़ी या कॉन्ट्रास्टिंग सूट के साथ पहनें।हल्के डिजाइन और छोटे झुमका चार्म वाले बैंगल्स उन महिलाओं के लिए अच्छे हैं जिन्हें ज्यादा हैवी ज्वेलरी पसंद नहीं। इन्हें कुर्ती, इंडो-वेस्टर्न और सिंपल सूट के साथ भी पहन सकती हैं।