फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
फोटो

अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड Vs साउथ की इन 6 फिल्मों संग होगी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त 2024 को एक या दो फिल्म नहीं 6 फिल्म रिलीज होगी। इसमें स्त्री 2, तंगलान, खेल खेल में, वेदा, रघु थाथा और डबल इस्मार्ट शामिल है।

सोनाली झा
साउथ सिनेमा दिलचस्प कहानियों के साथ कई सफलताएं हासिल कर रही है। वहीं हिंदी फ़िल्में ने भी बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। इससे नॉर्थ vs साउथ की टक्कर होने वाली है। तो, आइए 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली फिल्मों के नामों पर एक नजर डालते हैं।
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड फिल्म तंगलान में चियान विक्रम एक नई भूमिका में हैं, साथ ही मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
खेल खेल में फिल्म अपनी बड़ी कास्ट की वजह से सभी का ध्यान अपनी तरफ खीच रही है। इसमें अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार हैं। बता दें कि यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं और यह 15 अगस्त, 2024 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
रघु थाथा में एक विद्रोही युवा महिला, कायलविजी के बारे में बताया गया है। वह अपने सिद्धांतों और पितृसत्ता के बीच चुनाव करना चाहती है। कीर्ति सुरेश स्टारर यह फिल्म 15 अगस्त को दर्शकों के सामने कॉमेडी की झलक पेश करेगी।
एक्टर राम पोथिनेनी और संजय दत्त की फिल्म डबल इस्मार्ट 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म साल 2019 में आई इस्मार्ट शंकर का सीक्वल  है। इसमें राम और संजय के साथ-साथ काव्या थापर, बानी जे और सयाजी शिंदे दिखाई देंगे।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए