ग्रीन साड़ी फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)
कंगना ने अपनी ड्रेस में तीज के दो रंगों - लाल और हरे - को एक साथ शामिल किया। उन्होंने सिल्क की बॉटल ग्रीन साड़ी पहनी, जिसके पल्ले और बॉर्डर पर लाल रंग की झलक थी। उन्होंने इस साड़ी के साथ लाल रंग का सिल्क ब्लाउज़ पहना। एक्सेसरीज़ के तौर पर उन्होंने चोकर नेकलेस और उससे मैच करते हुए इयररिंग्स चुने। उन्होंने बीच से मांग निकालकर स्लीक बन बनाया, हल्का मेकअप किया और छोटी सी बिंदी लगाकर अपना लुक पूरा किया।कियारा आडवाणी ने हल्के हरे रंग की ऑर्गेंज़ा साड़ी पहनी है, जिस पर हल्की सफ़ेद कढ़ाई की गई है। उन्होंने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस फ्लोरल ब्लाउज़ पहना और बालों को बीच से मांग निकालकर एक स्लीक बन में बांधा था और कानों में झुमके पहने है। उन्होंने हल्के मेकअप और एक छोटी सी बिंदी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।'पद्मावत' की एक्ट्रेस एथनिक वियर के मामले में हमेशा बाजी मार जाती हैं। अदिति हल्के ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। फ्लोरल बन, चोकर और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल की गई इस साड़ी को आप भी तीज के मौके पर एक स्टाइलिश और पारंपरिक लुक के लिए ट्राई कर सकती हैं। जाह्नवी कपूर हर आउटफिट में अपना खास अंदाज़ लेकर आती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जाहन्वी ने इस पारंपरिक बांधनी की हरी साड़ी को मिनिमल एक्सेसरी और मेकअप के साथ कैरी किया है। यह साड़ी मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मैच है।