गोवर्द्धन पूजा फोटो.सोशल मीडिया
गोवर्धन पूजा पर कई मौसमी सब्जियों को मिलाकर अन्नकूट की सब्जी बनाई जाती है। आलू, गोभी, बैंगन, कद्दू, मटर और मूली जैसी सब्जियों से तैयार यह पकवान भोग की खास पहचान है।बेसन और दही से बनने वाली कढ़ी को अन्नकूट के भोग में शामिल कर सकती हैं। इसे सादा और सात्विक तरीके से बनाकर चावल के साथ परोसें।चावल और मूंग दाल से बनी खिचड़ी भोग के लिए अच्छा विकल्प है। हल्के मसालों और घी के साथ तैयार की गई यह डिश अन्नकूट की थाली को पूरा करती है।अन्नकूट के भोग में गरमा-गरम पूड़ी भी शामिल करें। इसे आटे से तैयार करके सुनहरा होने तक तलें। पूड़ी को कढ़ी और सब्जी के साथ परोसें।मूंग दाल या अरहर दाल को भी भोग की थाली में जगह दे सकती हैं। इसे हल्दी, जीरा और घी के साथ सात्विक तरीके से तैयार करें।मीठे और हल्के खट्टे स्वाद वाली कद्दू की सब्जी पारंपरिक भोग में खूब पसंद की जाती है। इसे जीरा, हल्दी और सात्विक मसालों के साथ बनाया जा सकता है।दूध, चावल और चीनी से बनने वाली खीर भोग की थाली में मिठास जोड़ती है। इसे इलायची और मेवों से सजाकर भगवान कृष्ण को अर्पित करें।भगवान कृष्ण को माखन बहुत प्रिय माना जाता है। इसलिए ताजे सफेद माखन में मिश्री मिलाकर तैयार किया गया माखन मिश्री का भोग जरूर शामिल करें।मीठे पकवानों के लिए मालपुआ भी बना सकते हैं। मैदे के घोल से तैयार करके इसे घी में तलें और चाशनी में डुबोकर भोग के लिए सजाएं।बेसन, घी और चीनी से बने बेसन के लड्डू अन्नकूट के भोग में शामिल किए जा सकते हैं। इन्हें इलायची और कटे हुए मेवों से सजाकर प्रसाद के रूप में परोसें।