Highlights
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर 21 नवंबर को ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 का आयोजन हुआ।
रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक पर शानदार डांस किया।
शाहरुख खान ने 26/11 आतंकी हमले के एक पीड़ित से मुलाकात कर बातचीत की।
Global Peace Honours 2026 Ranveer Singh Dance: मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर शनिवार, 21 नवंबर को ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 का आयोजन किया गया। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी से पहले हुए इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
दिव्यज फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की संस्थापक अमृता फडणवीस हैं। इसका मकसद आतंकवाद के पीड़ितों और इसके खिलाफ लड़ने वाले लोगों को सम्मानित करना था। इस दौरान शाहरुख खान, रणवीर सिंह, विवेक रणदिवे, बोमन ईरानी, अनंत अंबानी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।
ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 के कई वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान रणवीर सिंह के डांस वीडियो ने खींचा। दरअसल, एक्टर ने कार्यक्रम के दौरान अपनी फिल्म 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। रणवीर सिंह अपने चिर-परिचित एनर्जी भरे अंदाज में स्टेज पर थिरकते नजर आए। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके डांस और जबरदस्त एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं।
रणवीर की परफॉर्मेंस के साथ ही 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक में किए गए बदलाव ने भी लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, गाने में रैपर हनुमानकाइंड की एक लाइन में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया है। ओरिजिनल ट्रैक में लाइन है, 'They call me a bad man, that's a f...ing good thing। हालांकि, ग्लोबल पीस ऑनर्स के मंच पर इस लाइन को बदलकर पेश किया गया। यहां आपत्तिजनक शब्द हटाकर इसकी जगह 'They call me a bad man, that's a good, good thing' गाया गया। इस तरह कार्यक्रम के दौरान गाने के साफ-सुथरे वर्जन का इस्तेमाल किया गया।
इस आयोजन का एक और भावुक पल तब देखने को मिला, जब शाहरुख खान 26/11 आतंकी हमले के एक पीड़ित से बातचीत करते नजर आए। कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, सद्गुरु समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने भी इस खास आयोजन में हिस्सा लिया। बता दें कि 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक में हनुमानकाइंड, जैस्मिन सैंडलस, सुधीर यादवांशी और शाश्वत सचदेव ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल हनुमानकाइंड, जैस्मिन सैंडलस और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत शाश्वत सचदेव और चरनजीत आहूजा ने तैयार किया है।