रणबीर कपूर की रामायण का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 17वें दिन कमाई में दिखा दम, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को दी मात

Ramayana Day 17 Collection: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 17वें दिन 27.40 करोड़ रुपये कमाकर 'धुरंधर 2' को पछाड़ दिया है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1083.70 करोड़ पहुंच गया है।
Ramayana Day 17 Box Office Collection
साई पल्लवी, रणबीर कपूर और यश(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 17वें दिन 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • फिल्म ने 17वें दिन की कमाई में 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ दिया।

  • 'रामायण' का कुल नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपये हो गया है।

Ramayana Box Office Collection Day 17: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी रहा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में 'रामायण' ने साल 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की इस सफलता से मेकर्स और कलाकारों के बीच खुशी का माहौल है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के 17वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म रामायण का ग्रॉस कलेक्शन 32.75 करोड़ रुपये रहा। इस दिन फिल्म को 29.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली और देशभर में इसके 15,851 शोज दिखाए गए।

रामायण की 17वें दिन की कमाई

रणबीर कपूर की रामायण ने 17 दिनों में कुल 906.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि 17वें दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने 'धुरंधर 2' को पछाड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने अपने 17वें दिन 25.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इस तरह 'रामायण' ने 17वें दिन 1.75 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए।

Ramayana Day 17 Box Office Collection
Tridha Choudhury Birthday: बॉबी देओल की ‘आश्रम’ ने बदल दी त्रिधा चौधरी की किस्मत, एक किरदार से मिली बड़ी पहचान
Ramayana Box Office Collection
रणबीर कपूर और साई पल्लवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

900 करोड़ क्लब में तीसरी सबसे तेज एंट्री

'रामायण' ने 900 करोड़ रुपये के क्लब में भी शानदार रफ्तार से जगह बनाई है। फिल्म अब इस आंकड़े तक पहुंचने वाली तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में इससे पहले 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' का नाम आता है। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई बता रही है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है।

Ramayana Collection Record
रणबीर कपूर और साई पल्लवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

पहले हफ्ते में ही कर लिया था 564 करोड़ का कारोबार

फिल्म की शुरुआत भी काफी शानदार रही थी। 'रामायण' ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। दूसरे दिन 48.05 करोड़ और तीसरे दिन 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके शुरुआती सफर का सबसे बड़ा कलेक्शन रहा। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 564.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई मजबूत रही। नौवें दिन 48.10 करोड़, दसवें दिन 72.90 करोड़ और 11वें दिन 75 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 299.15 करोड़ रुपये रहा। वहीं, 16वें दिन फिल्म ने 15.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Ramayana CBFC Certificate
रणबीर कपूर और साई पल्लवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

2028 में आएगा फिल्म का दूसरा पार्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होने की तैयारी में है। इसमें राम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध को दिखाया जाएगा।