लाल साड़ी ज्वेलरी फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Red Saree Garba Look: लाल साड़ी के साथ पहनें इन 5 रंगों की ज्वेलरी, डांडिया नाइट में सबसे अलग दिखेगा लुक

Red Saree Jewellery Ideas: गरबा और डांडिया नाइट में लाल साड़ी पहनने का प्लान है, तो उसके साथ सही रंग की ज्लवेरी चुनें। ग्रीन,पर्ल और गोल्डन जैसे 5 कलर कॉम्बिनेशन आपके फेस्टिव लुक को खास बना सकते हैं।

रीता राय सागर
लाल साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी एक क्लासिक चॉइस है। आप एंटीक गोल्ड चोकर, लंबे झुमके, कड़े या नेकलेस चुन सकती हैं। खासकर कढ़ाई या सुनहरे बॉर्डर वाली लाल साड़ी के साथ यह कॉम्बिनेशन खूब जंचता है।
अगर आप बहुत ज्यादा चमकदार ज्वेलरी नहीं पहनना चाहतीं, तो पर्ल वाली ज्वेलरी चुनें। लाल साड़ी के साथ पर्ल चोकर, मोती वाले झुमके या लेयर्ड पर्ल नेकलेस खूबसूरत कंट्रास्ट बनाते हैं। यह स्टाइल खासकर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो सादगी के साथ आकर्षक लुक चाहती हैं।
लाल और हरे रंग का कॉम्बिनेशन त्योहार में काफी आकर्षक लगता है। लाल साड़ी के साथ एमराल्ड ग्रीन नेकलेस, झुमके या चूड़ियां पहन सकती हैं। अगर साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर है, तो ग्रीन स्टोन वाली गोल्ड-प्लेटेड ज्वेलरी और भी अच्छी लगेगी।
गरबा नाइट में थोड़ा अलग दिखना है, तो ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर या ब्लैक डिटेलिंग वाली ज्वेलरी ट्राई करें। लाल साड़ी के साथ बड़े ऑक्सिडाइज्ड झुमके, चंकी नेकपीस और ब्लैक स्टोन वाली ज्वेलरी एक बोल्ड फ्यूजन लुक देगी।
गरबा और डांडिया नाइट रंगों के बिना अधूरी लगती है। ऐसे में लाल साड़ी के साथ मल्टीकलर मीनाकारी, मिरर वर्क या रंगीन मोतियों वाली ज्वेलरी पहनें। इसमें हरे, नीले, पीले और गुलाबी रंगों का मेल आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा