इन देशों में खास होता है इंजीनियर डे (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

क्या आप जानते है? भारत हीं नहीं इन देशों में भी मनाया जाता है इंजीनियर दिवस, बस तारिखें है अलग

Importance of Engineer's Day: देशभर में 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन पहले इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया के जन्म के रूप में हर साल मनाया जाता है। कई देशों में भी महत्व होता है।

दीपिका पाल
Engineer’s Day 2025: देशभर में 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन पहले इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया के जन्म के रूप में हर साल मनाया जाता है। 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजे गए इंजीनियर सिविल इंजीनियर विश्वेश्वरैया का भारत के इन्फ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट में बेहद अहम भूमिका निभाई है। भारत में इंजीनियर दिवस खास होता है तो वहीं पर कुछ देश और है जहां पर इंजीनियर्स को सम्मान दिया जाता है। लेकिन यहां पर तारीखों में बदलाव होता है।
अमेरिका में भी देश के इंजीनियर्स को सम्मान दिया जाता है। यहां पर संयुक्त राज्य अमेरिका में इंजीनियर्स डे 22 फरवरी को जॉर्ज वाशिंगटन की जयंती पर मनाया जाता है।
बांग्लादेश में इंजीनियर दिवस का खास महत्व होता है। इसमें 7 मई को इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। देश में इंजीनियर दिवस के इतिहास के अनुसार 1948 में इसी दिन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की स्थापना की गई थी।
स्विट्जरलैंड में भी इंजीनियर दिवस मनाया जाता है यह दिन 4 मार्च को खास होता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2018 में एक इंजीनियर डेनियल लोहार और क्रिश्चियनविल्स ने की थी।
श्रीलंका और तंजानिया देशों में भी इंजीनियर्स डे बेहद खास होता है यानि यहां पर 15 सितंबर को ही मनाया जाता है. खास बात है कि ये दोनों देश भी 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस सर एम विश्वेश्वरैया के सम्मान में ही मनाते हैं।
पाकिस्तान में वैसे तो इंजीनियर्स डे हर साल नहीं मनाते है लेकिन इतिहास के अनुसार, पाक ने पहली और आखिरी बार इंजीनियर दिवस 10 जनवरी 2014 को मनाया था।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज