सगाई ड्रेस डिजाइन डिजाइन फोटो
फोटो

Engagement Outfit: गाउन से लहंगे तक, सगाई के लिए चुनें ये शानदार आउटफिट्स

Engagement Dress Designs: सगाई के खास दिन अपने लुक को बनाएं यादगार। गाउन, शरारा, लहंगा और दूसरे खूबसूरत आउटफिट्स में से चुनें 8 शानदार ड्रेस डिजाइन, जो आपको देंगे स्टाइलिश और रॉयल ब्राइडल लुक।

अंकिता पटेल
सगाई के दिन रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाला फ्लोर-लेंथ गाउन चुन सकती हैं। इस पर की गई बारीक कढ़ाई और हल्की चमक इसे खास बनाती है। इसे डायमंड ज्वेलरी और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ स्टाइल करें।
पेस्टल पिंक, पीच, लैवेंडर और मिंट ग्रीन जैसे रंगों का लहंगा सगाई के लिए खूबसूरत विकल्प है। हल्की कढ़ाई और फ्लोई दुपट्टे वाला डिजाइन आपको ग्रेसफुल लुक देगा। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और सटल मेकअप अच्छा लगेगा।
अगर आपको मॉडर्न और ग्लैमरस आउटफिट पसंद हैं, तो शिमरी बॉडीकॉन गाउन ट्राई कर सकती हैं। इसकी फिटिंग और चमकदार फैब्रिक पार्टी लुक को खास बनाते हैं। इसे स्टेटमेंट ईयररिंग्स और खुले बालों के साथ पहनें।
पारंपरिक अंदाज पसंद करने वाली महिलाओं के लिए अनारकली सूट शानदार विकल्प है। घेरदार डिजाइन, खूबसूरत नेकलाइन और बारीक कढ़ाई इसे आकर्षक बनाती है। सगाई के लिए इसे चूड़ीदार या मैचिंग बॉटम और दुपट्टे के साथ स्टाइल करें।
सगाई में कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो शरारा सेट चुनें। इसकी घेरदार बॉटम और कढ़ाई वाला कुर्ता खूबसूरत लुक देते हैं। इसे हैवी झुमकों, चूड़ियों और हल्के मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।
साड़ी और गाउन का फ्यूजन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए साड़ी गाउन अच्छा विकल्प है। इसमें साड़ी की ड्रेपिंग के साथ गाउन जैसा मॉडर्न सिल्हूट मिलता है। यह आउटफिट उन लोगों के लिए खास है, जो पारंपरिक और वेस्टर्न स्टाइल का मेल चाहती हैं।
मिरर वर्क वाला लहंगा सगाई की शाम में चमकदार और फेस्टिव लुक देता है। इसकी कारीगरी रोशनी में खास नजर आती है। इसके साथ सिंपल ब्लाउज, हल्का दुपट्टा और स्टेटमेंट ज्वेलरी चुनें, ताकि आपका पूरा लुक संतुलित दिखे।
सॉफ्ट और क्लासी लुक के लिए पर्ल वर्क वाला गाउन चुन सकती हैं। मोतियों की बारीक सजावट आउटफिट को खूबसूरत और सोफिस्टिकेटेड बनाती है। इसे पर्ल ईयररिंग्स, हल्के मेकअप और सलीकेदार हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल करें।

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?