दृश्यम-3 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
खबरों के मुताबिक दृश्यम-3 के लिए अभिनेता मोहनलाल ने 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। बता दें कि पहले पार्ट के लिए मोहनलाल ने 5-6 करोड़ ही चार्ज किए थे। दृश्यम-2 की बात करें तो इसके लिए उन्होंने 10-12 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।दृश्यम-3 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) फिल्म में अभिनेता मोहनलाल की बेटी का रोल निभाने वाली कलाकारों की फीस भी इस बार बढ़ गई है। छोटी बेटी अनु के किरदार करने वाली एस्थर अनिल को करीब 25 लाख रुपये मिले है। तो वहीं बड़ी बेटी अंजू का रोल निभाने वाली अनसिबा हसन को खबरों के अनुसार 1 करोड़ रुपये दिए गए है। मजेदार बात ये है, कि इस फिल्म का पागलपन सिर्फ मलयालम सिनेमा तक नहीं है। बल्कि हिंदी सिनेमा में भी इस फिल्म की लोकप्रियता बढ़ गई है। खासकर ओटीटी पर रिलीज होने के बाद लोगों में इस फिल्म का क्रेज ज्यादा देखने को मिला। बतादें कि फिल्म दृश्यम-3 जल्द ही सिनेमा घरों में दिखाई देगी। फिल्म दृश्यम-1 साल 2013 में आया था। जबकि दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज किया गया था। अब जल्दी ही 27 मई को सिनेमा घरों में फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा।