ब्राइडल ज्वेलरी ट्रेंड फोटो.सोशल मीडिया
पोल्की स्टोन के साथ फूलों की डिजाइन वाले झुमके ब्राइडल लुक को रॉयल टच देते हैं। खासकर गोल्डन और ऑफ-व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ इनकी खूबसूरती निखरती है।अगर आप नेकलेस नहीं पहनना चाहतीं तो बड़े फ्लोरल इयररिंग्स को अपने लुक का सेंटरपीस बना सकती हैं। इनके साथ हल्की ज्वेलरी ज्यादा अच्छी लगती है।फूलों की डिजाइन के साथ मोतियों की डिटेलिंग इयररिंग्स को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती है। रिसेप्शन और इंगेजमेंट आउटफिट के लिए यह अच्छा विकल्प है।फूलों की शेप वाले कुंदन इयररिंग्स पारंपरिक और मॉडर्न लुक का अच्छा मेल हैं। इन्हें बनारसी साड़ी, लहंगे और अनारकली के साथ पहना जा सकता है।फूलों से प्रेरित माथापट्टी और मांगटीका चेहरे को खूबसूरत फ्रेम देते हैं। इन्हें हैवी इयररिंग्स के साथ पहनने के बजाय ज्वेलरी बैलेंस का ध्यान रखें।फूलों की आकृति वाला बड़ा कुंदन या पोल्की नेकलेस सिंपल ब्लाउज और प्लेन साड़ी को भी खास बना सकता है।फ्लोरल डिजाइन वाले हाथफूल और रिंग कॉकटेल, मेहंदी और शादी के फंक्शन में हाथों की खूबसूरती बढ़ाते हैं।