आमिर खान और शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

आमिर खान से शाहरुख खान तक, मुंबई में इन सितारों के आलीशान किराए के घरों की कीमत जान रह जाएंगे दंग

Bollywood Stars Mumbai Rent: आमिर खान से शाहरुख खान तक, बॉलीवुड के कई सितारे मुंबई के पॉश इलाकों में लाखों रुपये महीने के किराए पर आलीशान अपार्टमेंट में रहने को लेकर चर्चाओं में रहे।

यति सिंह
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 3 अपार्टमेंट 4 साल की किराए पर लिए हैं। खबरों के अनुसार इनका शुरुआती कुल महीने का किराया 38 लाख रुपये है।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के मुंबई के घर मन्नत में रेनोवेशन के दौरान बांद्रा की पूजा कासा बिल्डिंग में किराए के फ्लैट लेने की खबरें सामने आई थीं। इसका किराया 24.15 लाख रुपये महीना था।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने मुंबई के जुहू में सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया था। खबरों के अनुसार शुरुआती 2 साल के लिए इसका महीने का किराया 17.01 लाख रुपये और तीसरे साल के लिए 17.86 लाख रुपये तय किया गया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने मुंबई के वर्ली इलाके में आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिया था। 29वीं मंजिल पर मौजूद 5,500 वर्ग फीट से ज्यादा कारपेट एरिया वाले इस फ्लैक का महीने का किराया 12.5 लाख रुपये बताया गया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी मुंबई में अमिताभ बच्चन के डुप्लेक्स फ्लैट को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। प्राइम लोकेशन पर उनका आलीशान घर और लग्जरी प्लैट सुर्खियों में रहा। जिसका किराया हर महीने लगभग 10 लाख रुपये था।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई