बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है नवरात्रि का उत्सव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 1983 में आई फिल्म अवतार का फेमस गीत चलो बुलावा आया है आज भी हर घर में उतनी ही शिद्दत से गाया जाता है। इसके अलावा फिल्म आशा का गाना तूने मुझे बुलाया शेरावालिए मां दुर्गा के भक्तों के बीच काफी पॉपुलर है।फिल्म क्रांति का पॉपुलर ट्रैक दुर्गा है मेरी माँ भक्तों के बीच बेहद खास माने जाते हैं। फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी का पॉपुलर ट्रैक मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया। आज भी लोगों के अंदर गजब का जोश भर देता है। एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस शरवरी की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'जय अम्बे बोल' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है।