आम्रपाली दुबे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

आम्रपाली दुबे को शादी में नहीं दिलचस्पी, मां बनने की चाह, इन एक्ट्रेसेस ने भी गोद लेकर बदली बच्चों की जिंदगी

Bollywood Actresses Who Adopted Children:आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की, कहा कि वह शादी नहीं करना चाहतीं, लेकिन मां बनना चाहती हैं।

यति सिंह
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम इस मामले में सबसे पहले आता है। उन्होंने साल 2000 में सिर्फ 24 साल की उम्र में रेनी को गोद लिया था। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी अलीशा को भी गोद लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने महज 21 साल की उम्र में 2 बच्चियों को गोद लेकर सभी को हैरान कर दिया था। साल 1995 में रवीना ने पूजा और छाया को अपनाया था। उस समय रवीना की शादी भी नहीं हुई थी। उन्होंने दोनों बच्चियों की परवरिश अकेले की।
टीवी की फेमस एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने भी शादी के बिना मां बनने का फैसला लिया था। साल 2018 में 45 साल की उम्र में उन्होंने 9 महीने की बच्ची को गोद लिया, जिसका नाम दित्या रखा। साक्षी ने अपनी बेटी की परवरिश अकेले करने का फैसला किया।
एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से निशा कौर वेबर को गोद लिया था। उस समय निशा करीब 21 महीने की थीं। इसके बाद इस जोड़े के घर सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों का जन्म हुआ।
टीवी एक्ट्रेस और होस्ट मंदिरा बेदी ने अपने पति राज कौशल के साथ मिलकर साल 2020 में 4 साल की बच्ची तारा को गोद लिया था। उस समय उनके परिवार में पहले से एक बेटा वीर था। मंदिरा और राज लंबे समय से बेटी को गोद लेना चाहते थे।
किसी ने अकेले मां बनने का फैसला किया, तो किसी ने अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर बच्चे को गोद लिया। आम्रपाली दुबे का बयान भी इसी चर्चा को एक बार फिर सामने लेकर आया है कि मां बनने की इच्छा और शादी का फैसला किसी महिला की लाइफ में अलग-अलग हो सकते हैं।

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन