रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह (सौ. डिजाइन फोटो)
अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की सबसे सशक्त और 'दबंग' एक्ट्रेस माना जाता है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं बल्कि एक शानदार प्लेबैक सिंगर भी हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने और अकेले दम पर फिल्में हिट कराने के लिए जानी जाती हैं। वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शीर्ष पर हैं।आम्रपाली दुबे इन्हें भोजपुरी जगत की 'यूट्यूब क्वीन' कहा जाता है। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही है। उनके डांस नंबर्स और एक्टिंग का सिक्का पूरी इंडस्ट्री में चलता है।मोनालिसा जिनका असली नाम अंतरा बिश्वास है, इन्होंने 125 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा ने अपने ग्लैमर और दमदार अभिनय से सालों तक राज किया है। बिग बॉस और हिंदी टीवी सीरियल्स में जाने के बाद भी भोजपुरी सिनेमा में उनका प्रभाव आज भी कायम है।रानी चटर्जी इन्हें अक्सर "भोजपुरी सिनेमा की क्वीन" कहा जाता है। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बिना किसी बड़े हीरो के सपोर्ट के, सिर्फ अपने दम पर कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट कराई हैं।जहां एक ओर काजल राघवानी अपनी वर्सटाइल एक्टिंग और खेसारी लाल यादव के साथ हिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वहीं अंजना सिंह को उनकी दमदार अदाकारी और स्क्रीन पर आत्मविश्वास के कारण 'हॉट केक' भी कहा जाता है।