जैसलमेर, दार्जिलिंग फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
मसूरी: अक्टूबर में मसूरी का मौसम बेहद सुहावना रहता है। साफ आसमान के बीच हिमालय की बर्फीली चोटियों का नजारा, केम्प्टी फॉल्स और मॉल रोड की सैर इसे परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह बनाते हैं।उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर में अक्टूबर का मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ठंडा। सिटी पैलेस, लेक पिछोला में बोटिंग और शाम की खूबसूरत रोशनी इस शहर को रोमांटिक ट्रिप के लिए खास बनाती है।मुन्नार: मानसून के ठीक बाद मुन्नार की हरी-भरी चाय की पहाड़ियां अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती हैं। ठंडी हवा और धुंध भरी वादियां इसे नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं।गोवा: अक्टूबर में मानसून खत्म होने के साथ ही गोवा में टूरिस्ट सीजन की शुरुआत हो जाती है। साफ समुद्री बीच, कम भीड़ और सुहावना मौसम इसे बीच लवर्स के लिए शानदार समय बनाते हैं।दार्जिलिंग: साफ मौसम में यहां से कंचनजंगा पर्वत का नजारा अद्भुत दिखाई देता है। टॉय ट्रेन की सवारी और चाय बागानों की खूबसूरती इस जगह को खास बनाती है।जैसलमेर: अक्टूबर में रेगिस्तान की तपिश थोड़ी कम हो जाती है, जिससे कैमल सफारी, स्वर्ण किला और रेत के टीलों की सैर करना आरामदायक हो जाता है।कूर्ग: इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। मानसून के बाद यहां की कॉफी बागानों वाली हरियाली और झरने अपने चरम पर होते हैं, जो इसे शांत और खूबसूरत छुट्टियों के लिए आदर्श बनाते हैं।ऋषिकेश: गंगा किनारे बसा यह शहर अक्टूबर में एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेहतरीन समय होता है। रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और योग रिट्रीट के लिए यह मौसम सबसे मुफीद माना जाता है।शिलांग: अक्टूबर में शिलांग का मौसम बेहद खुशनुमा रहता है। झरनों, झीलों और हरी-भरी वादियों के बीच यह जगह पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरती दिखाने वाला परफेक्ट डेस्टिनेशन है।