सर्दियों के वेलवेट सूट कलेक्शन डिजाइन फोटो
फोटो

Winter Fashion: सर्दियों में शादी-पार्टी में छा जाएगा आपका लुक, ट्राई करें ये खूबसूरत वेलवेट सूट

Winter Velvet Suit Collection: सर्दियों में शादी, पार्टी और खास मौकों के लिए ट्राई करें 8 खूबसूरत वेलवेट सूट डिजाइन। ये स्टाइलिश आउटफिट आपके लुक में रॉयल टच जोड़ेंगे।

अंकिता पटेल
अगर सर्दियों में किसी खास फंक्शन के लिए रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाला वेलवेट सूट अच्छा विकल्प हो सकता है। गले, बाजुओं और कुर्ती के बॉर्डर पर की गई बारीक कढ़ाई इसकी खूबसूरती बढ़ाती है। इसे मैचिंग बॉटम और हल्के दुपट्टे के साथ पहनकर आकर्षक पारंपरिक लुक पाया जा सकता है।
अनारकली डिजाइन कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता। वेलवेट फैब्रिक में बना फ्लेयर्ड अनारकली सूट सर्दियों की पार्टी और शादी के लिए खास लुक देता है। इसकी घेरदार डिजाइन चलने-फिरने पर खूबसूरत फ्लो बनाती है। इसे चूड़ीदार या फिटेड बॉटम और एम्ब्रॉयडरी वाले दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
सादगी के साथ क्लासी लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए स्ट्रेट कट वेलवेट सूट बेहतरीन विकल्प है। इसकी सीधी फिटिंग और साफ-सुथरी सिलाई इसे ऑफिस पार्टी, पारिवारिक समारोह और छोटे फंक्शन के लिए उपयुक्त बनाती है। आप इसके साथ मैचिंग पैंट और हल्की कढ़ाई वाला दुपट्टा पहन सकती हैं।
पारंपरिक पंजाबी लुक के लिए पटियाला स्टाइल वेलवेट सूट ट्राई किया जा सकता है। इसकी खासियत है घेरदार और प्लीट्स वाला पटियाला सलवार, जो पूरे आउटफिट को अलग अंदाज देता है। शॉर्ट वेलवेट कुर्ती, मैचिंग सलवार और रंगीन दुपट्टे का कॉम्बिनेशन सर्दियों के त्योहारों और पारिवारिक कार्यक्रमों में खूब जचेगा।
शादी या किसी बड़े सेलिब्रेशन में कुछ खास पहनना चाहती हैं, तो शरारा स्टाइल वेलवेट सूट चुन सकती हैं। घेरदार शरारा और खूबसूरत कढ़ाई वाली कुर्ती इस आउटफिट को फेस्टिव टच देती है। इसके साथ जरी या गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा और पारंपरिक झुमके पहनकर शानदार लुक पूरा किया जा सकता है।
सर्दियों में स्टाइल के साथ गर्माहट भी चाहिए, तो जैकेट स्टाइल वेलवेट सूट एक अच्छा विकल्प है। इसमें कुर्ती के ऊपर मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट रंग की वेलवेट जैकेट पहनी जाती है। जैकेट पर की गई कढ़ाई या बटन डिटेलिंग इसे खास बनाती है। इसे पलाजो या स्ट्रेट पैंट के साथ पहन सकती हैं।
अगर आपको ज्यादा हैवी कढ़ाई पसंद नहीं है, तो बॉर्डर वर्क वाला वेलवेट सूट चुनें। इसमें कुर्ती के गले, बाजुओं और निचले हिस्से पर जरी, लेस या धागे की कढ़ाई की जाती है। सादे वेलवेट फैब्रिक पर बना यह डिजाइन बिना ज्यादा सजावट के भी खूबसूरत और शाही अंदाज देता है।
कुछ अलग और आकर्षक पहनने की इच्छा हो, तो फ्लोरल प्रिंट वाला वेलवेट सूट ट्राई करें। गहरे रंग के फैब्रिक पर बने फूलों के डिजाइन इसे फ्रेश और स्टाइलिश लुक देते हैं। इसे सिंपल बॉटम और हल्के दुपट्टे के साथ पहनें, ताकि प्रिंट उभरकर नजर आए। दिन के समारोह और छोटे फंक्शन के लिए यह अच्छा विकल्प है।

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेताप्रतिपक्ष

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह